Ind vs NZ 2026 भारत की जीत : भारत और न्यूजीलैंड सिरीज का पहला वनडे मैच बड़ोदरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारत को शानदार 4 विकेट से जीत मिली है जिसमें विराट कोहली ने शानदार 93 रन की पारी उनके अलावा रोहित शर्मा ने छक्के का रिकॉर्ड बना दिए और कप्तान ने शानदार 56 रन की पारी खेली, इस मैच में किसी रोमांच की कमी नहीं खली इस पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटा दी है , इस मुकाबले में केवल Ind vs NZ 2026 भारत की जीत हुई बल्कि भारत के रन मशीन और सिक्सर किंग ने कई रिकॉर्ड बनाए है जो क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे शब्दों के लिखा जाएगा.

Ind vs NZ 2026 भारत की जीत वाले मैच में सांस रोक देने वाले रोमांच
Ind vs NZ 2026 भारत की जीत में सबसे अहम भूमिका विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाजी का था खासतौर हर्षित राणा ने जिस तरह से गेंदबाजी में 2 विकेट झटके है और बल्लेबाजी में 23 बाल में 29 रन की पारी खेली है किसी ऑलराउंडर से कम नहीं था. Ind vs NZ के पहले मैच भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और न्यूजीलैंड को 300 रन बनाने दिया, न्यूजीलैंड की तरफ डेरिल मिचेल ने शानदार 84रन की पारी खेली लेकिन भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को बड़े आसानी से 1ओवर रहते ही 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे आ चुकी है.
एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारत ये मैच हार जाएगा जब हर्षित राणा आउट होकर पवेलियन गए और वॉशिंगटन सुंदर आए और गेंद और बाल बराबर चल रहा था और सुंदर को रन लेने में दिक्कत हो रही थी लेकिन Kl राहुल ने 49वे ओवर में लगातार 2 चौका और 1 छक्का लगाकर भारत को यह मैच जीता जीता दिया.
कोहली का विराट रिकॉर्ड 28000 रनों का
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में Ind vs NZ 2026 भारत की जीत मिली जिसमें विराट कोहली ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं विराट कोहली भले ही शतक से 7 रन दूर रहे रहे पर 28000 रन का आंकड़ा पर करके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए विराट कोहली ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया जब विराट कोहली आउट होकर वापस जा रहे थे तो पूरा स्टेडियम कोहली कोहली के नारे से गूंज उठा.

सिक्सर किंग हिटमैन का नया रिकॉर्ड
बड़ोदरा में खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा ने भले ही 26 की रन की पारी खेली हो लेकिन Ind vs NZ 2026 भारत की जीत में अपनी छोटी सी पारी से बहुत बड़ा प्रभाव डाला था और इस दौरान हिटमैन रोहित शर्मा ने शानदार 2 छक्का लगाया और इतिहास रच दिया.
रोहित ने गेल को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा ने दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए जो बतौर ओपनर वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले (क्रिस गेल 328 छक्के) को पीछे छोड़ते हुए रोहित शर्मा ने वनडे में 329 छक्का लगाया अब उनके बाद दूसरे नंबर क्रिस गेल का नंबर आता है
वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने बल्लेबाजों
| ओपनर बल्लेबाज | छक्के |
|---|---|
| रोहित शर्मा | 329 |
| क्रिस गेल | 328 |
| सनथ जयसूर्या | 263 |
| मार्टिन गुप्टिल | 174 |
फिनिशर मैन ऑफ द KL राहुल
Ind vs NZ 2026 भारत की जीत में अगर सबसे ज्यादा किसी का योगदान था तो वह थे विकेटकीपर बल्लेबाज kl राहुल जिसने मैच में केवल फिनिश छक्का नहीं लगाया बल्कि विकेट के पीछे कई महत्वपूर्ण कैच लिए kl राहुल ने 49वे ओवर में लगातार बाउंड्री लगाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया kl राहुल ने 29 रन की पारी खेली और इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल हो गए.
गेंदबाजों का जलवा
भले इस मैच में बुमराह नहीं थे लेकिन भारत के नए गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए इसके अलावा उन्होंने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया हर 29 रन पारी खेली और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिला.

Pingback: IND vs NZ 2026 2nd ODI कौन मारेगा बाजी