नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से IND vs NZ 2026 Schedule सीरीज होने वाली है एक बार फिर न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम भारत दौरा पर आने वाली है जनवरी के महीने में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 5 T20 MATCH खेले जाएंगे इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को पहला वनडे मैच के साथ हो जाएगी.
इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 T20 मैचों की सीरीज जिसमें भारत को टेस्ट में 2-0 से हार मिली थी, वनडे में 2-1 से जीत मिली वही T 20 में 3-1 से जित मिली वही अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली यह सीरीज T 20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को और मजबूत बनाएगी.

IND vs NZ 2026 Schedule सीरीज का ओवरव्यू:
IND vs NZ 2026 Schedule में होने वाली वनडे और ट्वेंटी ट्वेंटी सीरीज न्यू इयर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक उपहार से कम नहीं है इस बार भी फैंस को वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने को मिलने वाली है
यह T 20 सीरीज केवल ICC रैंकिंग के लिहाज से नहीं बल्कि आगामी ट्वेंटी ट्वेंटी वर्ल्डकप के लिहाज से बेहतर मानी जा रही है
क्यों कि टीम इंडिया यह वर्ल्ड कप बिना रोहित और कोहली के खेलने वाली है इस टी20 सीरीज में कुछ नए और कुछ अनुभवी खिलाड़ी को शामिल किया गए है

सीरीज नाम:
IND vs NZ 2026 दोस्तो इस सीरीज को आधिकारिक तौर पर INDIA vs NEWZEALAND ODI & T20I के नाम से जाना जाएगा
कुल मैच:
IND vs NZ 2026 न्यूजीलैंड के इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल मिलाकर 8 मैच खेले जाने वाले है जिसमें से 3 वनडे मैच होंगे तो वही 5 T20I मैच खेले जायेंगे जिसमें क्रिकेट फैंस को धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा
IND vs NZ 2026 Schedule:
IND vs NZ 2026 Schedule का ODI SCHEDULE:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली IND vs NZ 2026 Schedule सीरीज का पहला वनडे मैच 11 जनवरी 2026 को बड़ोदरा में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा, दूसरा मैच 14 जनवरी 2026 को राजकोट में दोपहर को 1:30 बजे खेला जाएगा वहीं वनडे सीरीज का अंतिम यानी कि तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी 2026 को इंदौर में दोपहर को 1:30 खेला जाएगा
| तारीख | मैच | स्टेडियम | समय |
|---|---|---|---|
| 11 जनवरी | IND vs NZ | बड़ोदरा | दोपहर 1:30 बजे से |
| 14 जनवरी | IND vs NZ | राजकोट | दोपहर 1:30 बजे से |
| 18 जनवरी | IND vs NZ | इंदौर | दोपहर 1:30 बजे से |
IND vs NZ 2026 का T20I SCHEDULE:
IND vs NZ 2026 वनडे सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड से 5 T20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला T20I मैच 21 जनवरी 2026 को नागपुर में खेला शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा, दूसरा T20I मैच 23 जनवरी 2026 को रायपुर में शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा, तीसरा T20I मैच 25 जनवरी 2026 को गुवाहाटी में शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा, और इस सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम में शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा वहीं न्यूजीलैंड दौरे का आखिरी और इस T20I का पांचवा मैच 31 जनवरी 2026 को तिरूवनंतपुरम में शाम को 7:00 बजे खेला जाएगा.
| तारीख | मैच | स्टेडियम | समय |
|---|---|---|---|
| 21 जनवरी 2026 | INDIA vs NEWZEALAND | नागपुर | शाम 7:00 बजे से |
| 23 जनवरी 2026 | INDIA vs NEWZEALAND | रायपुर | शाम 7:00 बजे से |
| 25 जनवरी 2026 | INDIA vs NEWZEALAND | गुवाहाटी | शाम 7:00 बजे से |
| 28 जनवरी 2026 | INDIA vs NEWZEALAND | विशाखापत्तनम | शाम 7:00 बजे से |
| 31 जनवरी 2026 | INDIA vs NEWZEALAND | तिरुवनंतपुरम | शाम 7:00 बजे से |
INDIA vs NEWZEALAND के HEAD TO HEAD रिकॉर्ड:
IND vs NZ 2026 Schedule वनडे मैच में भारत की टीम भारत में आंकड़ों से मजबूत नजर आ रही है क्यों कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारत में कुल 40 मैच खेले गए है जिसमें भारत को 31 मैच में जीत मिली है तो 8 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था
जबकि एक मैच बेनतीजा रह था इसके अलावा IND vs NZ 2026 Schedule T20I मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 11 मैच खेले गए है जिसमें भारत को केवल 4 मैच में जीत मिली और न्यूजीलैंड को 7 मैच में जीत मिली है.
IND VS NZ 2026 Schedule सीरीज में रैंकिंग की बात करे तो भारत ODI में नंबर 1 है और न्यूजीलैंड नम्बर 2 की टीम है वही T20I में भी भारत नंबर 1 है वही न्यूजीलैंड की टीम नंबर 4 रैंक रखती है

IND vs NZ 2026 Schedule सीरीज के मुख्य खिलाड़ी:
IND vs NZ 2026 Schedule इस सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड के कई ऐसे खिलाड़ी है जो अपनी दम पर पूरा मैच का रुख पलट सकते है दोनों ही टीमें एक दम बैलेंस्ड नजर आती है.
भारत के टॉप खिलाड़ी:

विराट कोहली – IND vs NZ 2026 Schedule सीरीज में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा है वही इस टाइम विराट कोहली अभी बहुत अच्छे फॉर्म में चल रहे है वही विराट कोहली बड़े मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते है.
अभिषेक शर्मा – अगर बात की जाए इस टाइम में T20I में सबसे अच्छा ओपनर की तो अभिषेक शर्मा सबसे अच्छे ओपनर है अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में अगर लय में आ जाए तो के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए खतरा बन जाते है.
मोहम्मद सिराज – तेज गेंदबाजी की बात की जाए और उसमें मोहम्मद सिराज का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता बुमराह कि गैरमौजूदगी में नई और पुरानी गेंद डेथ और यॉर्कर दोनो से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे
रवींद्र जड़ेजा – रवींद्र जडेजा एक आलराउंड और मैच विनर प्रदर्शन के लिए जाने जाते है वे अपनी मिडिल ओवर में बल्लेबाजी और डेथ ओवर में गेंदबाजी से किसी भी टीम का धज्जियां उड़ा देते है
न्यूजीलैंड के टॉप खिलाड़ी

देवेन कन्वे – देवेन कन्वे भारत में भारत के लिए वनडे और T20I मैचों में बड़ी मुसीबत बन सकते है देवेन कन्वे पावरप्ले में बहुत खतरनाक बल्लेबाजी करते है वही मुश्किल परिस्थितियों में अपनी टीम को विकेट निकल कर देते है
मिचेल सेन्टनर – मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड टी20 टीम के कप्तान है जो एक अच्छे ऑलराउंडर है जो बाय हाथ से गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी में किसी भी दूसरी टीम K लिए परेशानी खड़ी कर सकते है
कायल जेम्सन – कायल जेम्सन न्यूजीलैंड के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक है जो नई और पुरानी दोनों गेंदों से विकेट निकालने में महारत हासिल है
डेरिल मिचेल – न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे अच्छे ऑलराउंडर माने जाते है डेरिल मिचेल वनडे में मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी कर लेते है और जरूरत पड़ने पर विकेट भी निकल कर देते है और वो भारत के खिलाफ अक्सर अच्छा प्रदर्शन करते है
IND vs NZ 2026 FULL SQUAD:
ODI के लिए भारत की संभावित टीम – शुभमन गिल (कप्तान), KL राहुल (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयश अय्यर, रविन्द्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरैल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा.
T20 के लिए भारत की संभावित टीम – सूर्यकुमार यादव (कैप्टन) अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम् दुबे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्सर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, तिलक वर्मा.
ODI के लिए न्यूजीलैंड की संभावित टीम – माइकल ब्रेसवेल (कैप्टन), देवेन कन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यांग, डेरी मिचेल, ग्लेन फिलिप, मिचेल हेय, जेकरी फोकस, क्रिस्टियन क्लर्क, कायल जेम्सन, आदित्य अशोक, निक केली, जोश क्लार्कसन, मिशाइल रॉय, जेडेन लेनोक्स.
T20I के लिए न्यूजीलैंड की संभावित टीम – मिचेल सेंटर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमेन, देवेन कन्वे, जैकब डफी, जैक फुल्कीज, मैट हेनरी, कायल जेम्सन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप, रचिन रवींद्र, टीम रॉबिंसन, ईश सोढ़ी.
Pingback: VIRAT KOHLI vs NZ 28000 RUNS :
Pingback: ICC MENS T20 WORLD CUP 2026 शेड्यूल जाने कब है भारत...