IND VS NZ 4th T20 मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों बहुत बड़ी हार झेलनी पड़ी. जिसमें एक आदमी की 5 गलतियों से भारत ने जीता हुआ मैच हार गई भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और प्लेइंग 11 में कई बदलाव भी किए और इस हार के बाद न सिर्फ भारत ने यह मैच हारा है बल्कि यह भारतीय टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़ा करती है.

IND VS NZ 4th T20 मैच में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच होने के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को एक अतिरिक्त गेंदबाज हर्षित राणा को खिलाना अच्छा लगा जिसके वजह से जीतने वाला मैच भी भारतीय टीम हार गई. आइए समझते है वो 5 गलती जिसके वजह से टीम इंडिया को जीते हुए चौथे T20 मैच में भी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.
IND VS NZ 4th T20 प्लेइंग 11 का गलत चुनाव ईशान किशन की अनदेखी
IND VS NZ 4th T20 मैच विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला गया है और सबको पता था कि यह पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है लेकिन बल्लेबाज टीम में रहे तब न.
फिर भी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद तो गेंदबाजी चुनी पर प्लेइंग 11 में बदलाव करके पहले ही भारत के कप्तान हार की नींव रख चुके थे इसमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज चाहिए था लेकिन यहाँ पर एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाया गया इससे साबित होता है कि ईशान किशन को टीम से बाहर रखना टीम इंडिया को भारी पड़ गया है.
अक्षर पटेल को बाहर रखना पड़ा भरी
टीम इंडिया ने यह मैच हार गई है इसके साथ ही टीम इंडिया का इस मैच में 4 गेंदबाज के साथ खेलने का प्लान भी फ्लॉप हो गया यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हर्षित राणा की जगह अक्षर को क्यों नहीं मौका दिया गया.
अक्षर पटेल न केवल सधी हुई गेंदबाजी ही करते है बल्कि जरूरत पड़ने पर लोवर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को जिताने की क्षमता भी रखते है इसलिए 4 तेज गेंदबाजों को टीम में रखने वाली रणनीति पूरी तरह फैल हुई.
श्रेयश अय्यर को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करना
IND VS NZ 4th T20 मैच में जैसे ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया और प्लेइंग 11 का ऐलान किया तो बहुत से क्रिकेट पंडितों ने मान लिया कि टीम इंडिया की हार तय है क्यों कि संजू सैमसन के फॉर्म का स्ट्रगल अभी जारी है एक अकेला अभिषेक शर्मा क्या करेगा इस टीम में न तो ईशान किशन को खिलाया गया और न ही श्रेयश अय्यर को.
श्रेयश अय्यर की मौजूदगी टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी को और मजबूती प्रदान करती है लेकिन इनके ना होने से इस मैच में उनकी कमी साफ तौर पर देखी जा सकती है अगर श्रेयश अय्यर टीम में मौजूद होते तो मैच का परिणाम कुछ और होता.
हर्षित राणा की महंगी गेंदबाजी
भारतीय टीम के इस युवा गेंदबाज के IND VS NZ 4th T20 मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं था. हर्षित राणा अक्सर अपनी विकेट लेने वाली क्षमताओं के लिए जाने जाते है लेकिन उनकी सबसे बड़ी समस्या रन को लुटाने की है इस मैच में हर्षित राणा ने तो हद ही पार कर दी क्यों कि उन्होंने ने बिना विकेट लिए 4 ओवर में 54 रन लुटा दिए जिसकी वजह न्यूजीलैंड ने शानदार जीत हासिल की और भारत की इस हार में सबसे बड़ा योगदान हर्षित राणा का भी रहा.
संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी
IND VS NZ 4th T20 मैच में सबसे ज्यादा निराशा अगर किसी ने दिया है तो वह हर्षित राणा के बाद संजू सैमसन ने दिया है. संजू सैमसन पिछले मैच में गोल्डन डक यानी कि शून्य पर आउट हो गए थे लेकिन कप्तान और कोच ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया लेकिन वो अब उनकी भी इस उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाए. सबको उम्मीद थी कि वे इस मैच में वापसी करेंगे.
ये भी पढ़े –
ICC MENS T20 WORLD CUP 2026 शैडयूल जाने कब है भारत और पाकिस्तान के मैच
T20 WORLD CUP 2026 बांग्लादेश बाहर स्कॉटलैंड की इंट्री ICC ने सुरक्षा चिंताओं को ठुकराकर लिया बड़ा फैसला
IND VS NZ 4th T20 में अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार हो गए उनके आउट होने के बाद सबको उम्मीद थी कि संजू सैमसन इस मैच में खुद को साबित करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ संजू सैमसन का फ्लॉप शो लगातार जारी है. तो उनकी प्रदर्शन पर सवाल उठना लाजिमी है टीम इंडिया को इस हार के 5 गलतियों में ये भी सबसे बड़ी गलती है.
कुल मिलाकर IND VS NZ 4th T20 मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिसमें एक खिलाड़ी ने लगभग 5-6 गलतियां की जिसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा क्या टीम इंडिया इन सब गलतियों को भूलकर पांचवे मैच में उतरकर सीरीज को 4-1 से जीत पाएगी कि नहीं.
