IND VS NZ 5th T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 टी20 मैचों का आखिरी और पांचवा T20 मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है यह मैच क्रिकेट फैंस के लिए बेहद ही खास होने वाला है क्यों कि टीम इंडिया यह मैच अगर जीतती है तो न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला ले लेगी.
वही दूसरी तरफ भारतीय टीम यह मैच के साथ सीरीज भी 4-1 से अपने नाम कर लेगी. टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 3-1 से आगे है . क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड को हराकर बदला लेगी. आइए जानते है क्या कहते है इस पिच के आंकड़े.

क्या है ग्रीनफील्ड के इतिहास
IND VS NZ 5th T20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है और यहां पर अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच के आंकड़े की बात करे तो यहां पर कुल 7 T20 मैच खेले गए जिसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 4 मैच जीती है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 मैच में जीत हासिल की है.
IND VS NZ 5th T20 तिरुवनंतपुरम मे खेला जाना है और यहां की पिच टीम इंडिया के लिए लकी मानी जाती है तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 मैच खेले गए है जिसमें टीम इंडिया को 3 मैच में जीत मिली तो वही 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा.
यहां पर भारत ने 2023 में आखिरी टी20 मैच खेला था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बना पाई और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन ही बना पाई.
IND VS NZ 5th T20 पिच रिपोर्ट्स
आमतौर पर तिरुवनंतपुरम की पिच काफी संतुलित मानी जाती है इसके बाद भी यहां पर कभी कभी बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते है तो वही कभी कभी यहां पर छोटे रन भी देखने को मिलते है. चलिए बात करते है इस पिच के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े के बारे में.
औसत पारी रन
तिरूवनंतपुरम की पिच पर अब तक कुल 7 इंटरनेशनल T20 मैच खेले गए है जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है तो वही दूसरी पारी में 133 रन के आस पास रहता है यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 4 मैच जीती है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने टीम 3 मैच जीती है.
कैसी रहने वाली है पिच
तिरुवनंतपुरम की पिच काफी दिलचस्प रहती है क्यों कि कभी कभी यहां पर 67 रन भी डिफेंड हो जाता हैं तो कभी कभी यहां 173 रन चेज भी हो जाता है लेकिन इसके अलावा इस पिच पर शुरुवात में थोड़ी तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है उसके बाद यहां पर स्पिनर भी काफी प्रभावी होते हैं.
इस पिच पर एक बार टीम इंडिया ने 235 रन भी बनाए थे पहली पारी में तो टीम इंडिया ने एक बार यहां पर 67 रन डिफेंड भी किया था वो भी इस टीम यानी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ ही.
टॉस फैक्टर किसे मिलेगी मदद
यहां की पिच पर टॉस के आंकड़े कुछ मिले जुले रहते है यहां पर अकड़ा लगभग बराबर का रहा है पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 4 मैच जीती है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाले टीम ने 3 मैच जीते है. इससे टॉस पर बहुत बड़ा प्रभाव नहीं रहने वाला है फिर भी टीम टॉस जीतने के बाद पिछली रिकॉर्ड को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी.
दोनों टीमों के प्लेइंग 11
IND VS NZ 5th T20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव पांचवे टी20 मैच की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करना चाहेंगे क्यों कि टीम इंडिया को 4th मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, श्रेयश अय्यर, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
देवेन कन्वे (विकेट कीपर), टीम सैफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, क्रिस्टियन क्लर्क, ईश सोढ़ी, कायल जेम्सन, मैट हेनरी.
