IND vs NZ T20 2026

IND vs NZ T20 2026 : टीम इंडिया को लगा डबल झटका वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा की चोट ने बधाई टेंशन

IND vs NZ T20 2026 : IND vs NZ T20 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा डबल झटका वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा की चोट ने बढ़ा दी है टीम इंडिया के कप्तान और कोच की टेंशन. IND vs NZ ODI मैच के बाद IND vs NZ T20 2026 की आगामी सीरीज होने वाली है वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान बाई पसली में अचानक से दर्द हुआ और तिलक वर्मा तो टी20 सीरीज के पहले 3 टी20 से मैच से बाहर है अपनी स्ट्रेन सर्जरी की वजह से अब सवाल ये है कि अगले महीने शुरू होने वाले T20 WORLD CUP 2026 से पहले क्या ठीक होकर दोनों वापसी कर सकते है या नहीं इसकी जगह पर किसे मिलेगा मौका जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट.

IND vs NZ T20 2026
IND vs NZ T20 2026

कैसी लगी वॉशिंगटन सुंदर की चोट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के समय अचानक से बाई पसली में दर्द शुरू हुआ जिसके चले वे पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए और अब BCCI की मेडिकल टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि वो अब IND vs NZ T20 2026 से भी बाहर हो गए हैं अब तो ये भी सवाल भी उठने लगे कि क्या वह 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे की नहीं क्यों कि उनका रिप्लेसमेंट आयुष भदौनी के रूप में कर दिया गया है न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में.

क्यों बाहर है तिलक वर्मा

टीम इंडिया की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है भारत का एक और उभरता हुआ खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपने पेट दर्द और टेस्टीकुलर टोर्सन की वजह से IND vs NZ T20 2026 में शुरू के 3 मैच नहीं खेल सकते हैं BCCI ने बताया कि उनकी तबियत में सुधार है और उनकी रिकवरी बहुत तेजी से हो रही है बात किया जाए उनकी मैचों में वापसी को लेकर तो वह सब तिलक वर्मा के ट्रेनिंग और फिटनेसर निर्भर रहने वाला है। तिलक वर्मा को चोट विजय हजारे ट्राफी में मैच खेलते हुए उनके पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हुआ और उनको इमरजेंसी में सर्जरी करानी पड़ी थी तो डॉक्टरों की टीम ने जानकारी दी थी कि वो 4 से 6 सप्ताह में ठीक होने की उम्मीद है उसके बाद BCCI ने बताया कि तिलक वर्मा 4 T20 में वापसी कर सकते है.

और पढ़े

IND vs NZ 3RD ODI इंदौर की पिच क्या कहती हैं जानिए इस पूरी रिपोर्ट्स में

VIRAT KOHLI vs NZ : 28000 रन 10 रिकॉर्ड क्या 3 वनडे मैचों में विराट तोड़ पाएंगे सचिन और सहवाग सालों पुराना किला

क्या है टीम इंडिया का प्लान B

IND vs NZ T20 2026 सीरीज में कई दिग्गजों की वापसी हो रही हैं तो तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर के ना रहने से टीम इंडिया को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होगा क्यों न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे की वापसी हो रही है जो अगले सप्ताह होने वाली T20 सीरीज में वापसी करके अपनी वर्ल्ड कप वाली तैयारियों को और मजबूत करेंगे. क्योंकि अब भारत के पास केवल 5 मैच ही है.

श्रेयश अय्यर को मिला मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर को जब चोटिल हुए तो उनके जगह पर दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बदोनी को टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में उनको मौका नहीं मिलेगा उनकी जगह पर श्रेयश अय्यर को T20 SQUAD में शामिल किया गया पहले 3 T20 मैच के लिए BCCI ने इसकी पुष्टि की है अभी तो वनडे सीरीज कि 3rd वनडे मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा. इसके बाद ही IND vs NZ T20 2026 शुरू हो जाएगा जो 21 जनवरी से 31 जनवरी तक 5 T20 मैच खेले जायेंगे जो भारतीय टीम को वर्ल्डकप के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे तैयारी के लिए.

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयश अय्यर (पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, आयुष बडोनी, इशान किशन (विकेटकीपर).

FAQ

QUE – वॉशिंगटन सुंदर को क्या और कब चोट लगी है.
ANS – वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में बाई पसली के नीचे अचानक से दर्द हुआ.
QUE – तिलक वर्मा की कब वापसी होगी.
ANS – IND vs NZ T20 2026 सीरीज के चौथे T20 मैच में वापसी कर सकते है.
QUE – T20 WORLD CUP 2026 कब शुरू होगा.
ANS – 7 फ़रवरी से T20 World CUP शुरू होगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *