IND VS ZIM PITCH REPORTS : इंडिया और जिम्बाम्बे के बीच होने वाले सुपर 8 मैच चेन्नई के मशहूर स्टेडियम चेपॉक में खेला जाएगा. आपको बता दे इस स्टेडियम पर स्पिनर्स को काफी अच्छी मदद मिलती है. आपको बता दे यह चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम केवल एक स्क्रिकेट स्टेडियम नहीं बल्कि क्रिकेट के इतिहास के लिए जीती जगती लाइब्रेरी है.

लेकिन क्या आप जानते है कि अभी हाल ही में हुए T20 WORLD CUP 2026 के कई मैच खेले गए है जिसमें कई ऐसे कारनामे देखने को मिले है कि देखने वाले के होश उड़ जाएंगे. तो आइए जानते है कि चेपॉक स्टेडियम चेन्नई में किसे मिलेगा आगे का रास्ता कैसी रहने वाली है IND VS ZIM PLAYING 11.
चेपॉक का T20 रिकॉर्ड
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम के रिकॉर्ड की बात करे तो यहां पर अब तक कुल 16 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है जिसमें पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 9 मैच में जीत हासिल की है जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को 6 मैचों में जीत मिली थी. और एक मैच बेनतीजा रहा था.
इसे भी पढ़ें – IND vs ZIM NRR Scenario: क्या टीम इंडिया 7.1 ओवर में कर पाएगी 101 रन चेज़? सेमीफाइनल का पूरा गणित यहाँ देखें!
अब तक चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहली पारी का औसत रन 165 रहा है. और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम का स्कोर 137 रन के आसपास रहता है. चेन्नई के पिच पर अब तक का सबसे हाइएस्ट रन चेज 183 का हुआ है जबकि 103 रन सबसे कम डिफेंड भी किया गया है. इससे रिपोर्ट कार्ड्स से मालूम होता है कि पहले बल्लेबाजी करने वालें टीम का पलड़ा थोड़ा सा भरी है.
सबसे कम और अधिक रन
इस मैदान पर T20 WORLD CUP 2026 के कई मैच खेले गए जिसमें अफगानिस्तान की टीम ने इस पिच पर अब तक सबसे बड़ा स्कोर 200 रन बनाया था कनाडा के खिलाफ. इससे यह साफ दिख रहा है कि चेन्नई की पिच पर इस समय बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है कुछ देर आराम से खेलने के बाद.
इसे भी पढ़ें – T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की राह मुश्किल, क्या नेट रन रेट डुबो देगा टीम इंडिया को
इस पिच पर सबसे कम रन की बात कीजिए तो सबसे कम रन पाकिस्तान की विमेन टीम ने 80 रन बनाए थे इंग्लैंड के खिलाफ.
IND VS ZIM PITCH REPORTS क्या कहती है चेन्नई की मिट्टी
आपको बता दे कि चेन्नई की पिच काली मिट्टी और लाल मिट्टी से बनी हुई है इस पिच रिकॉर्ड को देखते हुए अब तक यही कहा जा सकता है कि यहां की पिच कुल 3 प्रकार की विशेषताएं पाई जाती है.
यहां पर बल्लेबाजी करना शुरू में अच्छा रहता है क्यों कि शुरू में गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और यहां की बाउंड्री भी छोटी है जिसके वजह से टीम यहां पर शॉट खेलना थोड़ा सुविधाजनक होता है. लेकिन जैसे ही खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स गेंदबाज हावी होने लगते है.
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में स्पिनर्स गेंदबाजों के स्वर्ग मानी जाती है यहां की पिच से गेंद को ग्रिप मिलती है जिससे वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज ज्यादा ही घातक हो जाते है. और विकेट निकालते है.
आपको बता दे कि यहां पर धीमी गति से कटर बाल डालने वाले गेंदबाज भी काफी प्रभावी रहते है और विकेट भी चटकाते है. इस पिच पर पावरप्ले एक अहम भूमिका निभाती है और नई गेंद से रन बनाना ज्यादा ही आसान रहता है पुरानी गेंद के मुकाबले. इस दोनों टीमें शुरू के 6 ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करती है.
टॉस फैक्टर
यहां की आंकड़ों को देखते हुए यही लगता है कि टॉस की यहां की मैच की दिशा तय करता है आसान भाषा में कहे तो यहां पर टॉस जीतो मैच जीतो का फार्मूला काफी हद लागू होता. इस लिए यहां पर टॉस जीतें वाली टीम के कप्तान बिना सोचे समझे पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते है. और एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बना कर दूसरी पारी में स्पिनर गेदबाजी का फायदा उठाने की कोशिश करते है.
IND VS ZIM PALYING 11
भारत – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
जिम्बाब्वे – सिकंदर राजा (कप्तान), ब्रायन बैनेट, तड़ीवंशे मारुमणि (विकेट कीपर), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनियोंग, डियोन मायर्स, ब्रेड इवांस, ब्लेसिंग मुजुरबानी, रिचर्ड नगरवा, बेन करण.
डिस्क्लेमर
यह लेख उपलब्ध क्रिकेट डेटा और सांख्यिकी पर आधारित है. प्लेइंग 11 में बदलाव टॉस के समय हो सकता है.
