INFINIX NOTE EDGE 5G : अगर आप एक स्टूडेंट है और आपके पास बजट भी 20000/- के आस पास है और आपको भी चाहिए एक बड़ी बैटरी, कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, और AI फीचर वाला शानदार स्मार्टफोन तो INFINIX ने एक नया स्मार्टफोन INFINIX NOTE EDGE 5G लॉन्च कर दिया है. जिसके लॉन्च होते ही यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में हलचल मचा दिया है.

तो आइए जानते है इस स्मार्टफोन की शानदार डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी और पूरी जानकारी की क्या यह स्मार्टफोन एक स्टूडेंट के लिए बेहतर है कि नहीं.
प्रीमियम डिज़ाइन और स्लिम बिल्ट
आपको बता दे कि INFINIX NOTE EDGE 5G का डिजाइन पहली ही नजर में प्रीमियम फील देता है फोन मैं आपको सिल्क फाइबर फिनिश बैक पैनल दिया गया है जो लेदर से अलग और ज्यादा सुन्दर बनाता है इसकी बिल्ट क्वालिटी की बात करे तो इसकी मोटाई आपको 7.2mm है और वजन 118gm का आस पास है इसके कर्व्ड डिस्प्ले आपको प्रीमियम वाली फील देती है इसका बॉडी पॉलिकॉबनेट फ्रेम का बना हुआ है.
6.78 inches का शानदार कर्व्ड डिस्प्ले
यह स्मार्टफोन में आपको 6.78 INCHES का LTPS CURVED AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो एक स्टूडेंट उर डेली यूजेस के लिए बेहतर मानी जाती है. इसमें आपको 144hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. 4500nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 7I का प्रोटेक्शन दिया है. जो फोन को टूटने से बचाता है.
iQOO 15 ultra गेमिंग की दुनिया का नया बादशाह
INFINIX NOTE EDGE 5G में आपको आउटडोर विजिबिलिटी अच्छी है और ब्ल्यू लाइट सर्टिफिकेशन और आई केयर मॉड भी दिया गया है कम बेजल की वजह से स्क्रीन एक्सपीरियंस को काफी इमरसिव बनाता है जो एक स्टूडेंट के लिए काफी अच्छी बनती है.
मीडियाटेक का प्रोसेसर जो डेली यूज के बेहतर
आपको बता दे कि INFINIX NOTE EDGE 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 का पावरफुल प्रोसेसर मिलता है जो गेमिंग के लिए तो नहीं बना है लेकिन आप इससे डेली टास्क, सोशल मीडिया, और वीडियो स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग जैसे कामों को यह प्रोसेसर आसानी से हैंडल कर लेता है.

इस स्मार्टफोन में आपको 6gb, 8gb, LPDDR5X RAM दिया गया है जो BGMI जैसे 60fps पर आराम से खेल सकते है. इसके अलावा इसमें 128gb, 256gb का ufs 2.2 की इंटरनल स्टोरेज दिया है. जो एक स्टूडेंट के लिए काफी सूफीशिएंट माना जाता है.
एंड्रॉयड 16 पर आधारित XOS 16
INFINIX NOTE EDGE 5G में आपको एंड्रॉयड 16 का XOS मिलता है. बात करे इसके और फीचर की तो इसमें आपको डायनेमिक बार, AI थीम जनरेटर, AI नोट्स, AI इरेजर के साथ में आपको सर्किल तो सर्च भी मिलता है. जो स्टूडेंट को अपना प्रोजेक्ट बनाने में काफी हेल्प करेगी. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 3 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट दिया है और साथ ही इसमें 5 साल की सिक्योरिटी का अपडेट देती है.
50MP कैमरा की बैलेंस्ड फोटो क्वालिटी
इस स्मार्टफोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है जिसमें OIS नहीं बल्कि EIS के साथ में आता है इसके अलावा इसमें 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है जिसमें हम फुल HD में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते है. इसके अलावा 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है जो वीडियो कॉल और फोटो लेने के लिए बनाया गया है.

इस स्मार्टफोन में आपको कैमरा के सारे फीचर्स के दिए गए है जैसे पोर्ट्रेट, पैनोरमा, नाइटमोड, DUAL CAMERA, और फुल HD जैसी फीचर दिए गए है.
6500mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत स्टूडेंट लिए इसकी बड़ी बैटरी है INFINIX NOTE EDGE 5G में आपको 6500mAh की लिथियम आयन की बैटरी दी गई है और इसको चार्ज करने के लिए आपको 45वॉट का बाईपास चार्जिंग दिया गया है और इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग भी दिया है. यह स्मार्टफोन की बैकअप की बार करे तो यह स्मार्टफोन में वीडियो लेक्चर आसानी से पूरे दिन तक ले सकते है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इतनी बड़ी बैटरी होने के कारण यह फोन काफी हलका और स्लिम महसूस होता है.
कनेक्टविटी और अन्य फीचर्स
INFINIX NOTE EDGE 5G में आपको कई अन्य फीचर दिए गए है चलिए बात करते है इस स्मार्टफोन में आपको 10 5g बैंड मिलता है, इसमें आपको wifi 5.0, ब्लूटूथ 5.4 और ip65 की रेटिंग भी मिलती है इसके अलावा आपको इसमें jbl का ड्युल स्पीकर्स मिलता है जो इसकी आवाजा को और भी खूबसूरत बनाती है.
कीमत और ऑफर्स
INFINIX NOTE EDGE 5G 3 वैरायटी में मार्केट में आने वाला है इसका बेस वेरिएंट 6gb RAM AUR 128gb इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी प्राइस 21999/-, और 8gb RAM और 128gb इंटरनल स्टोरेज की कीमत 23999/- और इसका सबसे हाई वैरायटी 8gb RAM और 256gb के साथ आता है जिसकी कीमत 25999/- है.
इसको ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा.
अब बात करे इसके ऑफर्स की तो SBI और ICICI के क्रेडिट कार्ड पर बड़े ऑफर्स मिल रहे है. इसके अलावा कम्पनी 6 महीने की स्क्रीन रिप्लेसमेंट की वारंटी देती है, और एक साल की एक्सटेंड वारंटी और JIO यूजर्स के लिए 18 महीने का प्रो सब्सक्रिप्शन भी कंपनी फ्री में देती है.
डिस्क्लेमर
यह आर्टिकल विभिन्न स्रोतों और लीक को आधार बनाकर लिखा गया है. इसको लिखने का मतलब बस आपको जानकारी प्रदान करना है. अगर आप इसे खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आप अपने नजदीकी मोबाइल रिटेलर से जरूर मिले.
