IPL 2026 : इस बार इप 2026 ना सिर्फ चौके और छक्कों के लिए जाना जाएगा बल्कि इस लिए भी जाना जाएगा क्यों इस बार की IPL2026 में RR (RAJSTHAN ROYALS) और RCB (ROYAL CHELNEGER BENGALURU) की जैसी टीमों का नाम भी बदलने वाल हैं क्यों कि IPL 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट भी फुटबॉल जैसे बड़े खेल के एक बिजनेश का बड़ा हब बन चुका है.

इस वक्त IPL के इतिहास में सबसे बड़ी डील होने जा रही है जिसपर सभी की निगाहे टिकी हुई है यह डील है RCB और RR की संभावित बिक्री की. ESPNCRICKINFO ने बताया कि इस डील इंटरनेशनल से लेकर नेशनल तक बिजनेश बड़ी बोली लगाने के लिए तैयार है.
2021 से भी बड़ी डील होने की संभावना
IPL 2026 से पहले होने वाली यह डील IPL 2021 में होने वाली लखनऊ और अहमदाबाद की दोनों टीमों को मिलकर कुल वैल्यू 12,715 करोड़ (लगभग 1.69 बिलियन डॉलर) रुपए थी, लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड भी टूटने वाला है.
कुछ लोगों का मानना है कि इस डील में अकेले RCB को 1.2 से 1.8 बिलियन डॉलर तक की बोली लगने वाली है और वही राजस्थान रॉयल के लिए कई कंपनियां 1.2 से 1.4 बिलियन डॉलर की बोली लगाई जाती है. यानी हम कह सकते है कि 2021 में हुई LSG और GT की दोनों टीमों के कुल कीमत के बराबर RCB या RR की अकेले रहने वाली है.
IPL 2026 में RCB के लिए 8 दिग्गज निवेशक मैदान में

जैसे ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 2025 में अपना खिताब जीती तो उसकी ब्रांड वैल्यू आसमान छूने लगी और इसकी फैन बेस इतनी है कि इसकी लोकप्रियता को देखते हुए RCB को खरीदने के लिए फिलहाल 8 बड़े दिग्गज ने दिलचस्पी दिखाई है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बहिष्कार पर Kevin Pietersen ने उठाया बड़ा सवाल
1- अविराम ग्लेजर – मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह मालिक
2- अदार पूनावाला – सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक
3- रंजन पाई (MANIPAL GROUP) – शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गज
4- टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप – भारत की सबसे बड़ा मीडिया के दिग्गज घराना
5- EQT प्राइवेट कैपिटल – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म
6- कैप्री ग्लोबल – इसने पहले भी IPL में टीमों के लिए बोली लगाई थी
7- संजय गोविल – वॉशिंगटन फ्रीडम के मालिक
8- प्रेमजी इन्वेस्ट – विप्रो के अजीम प्रेमजी की इन्वेस्टमेंट फर्म
अविराम ग्लेजर RCB को खरीदने के लिए 1.8 बिलियन डॉलर खर्च करने वाले है यूनाइटेड मैनचेस्टर ने पहले भी IPL में टीम लेने की कोशिश कर चुके है लेकिन सफलता नहीं मिली. RCB का अभी मालिकाना हक डियाजिओ के पास है.
RR के लिए भी 5 बड़े निवेशक

राजस्थान रॉयल ने IPL का पहला सीजन के खिताब जीता लेकिन उसके बाद कभी भी वो फाइनल नहीं जीत पाई लेकिन इसमें भी फैन बेस अच्छे है इसके लिए हैं कुल 5 निवेशक दावेदार है जिसमें सबसे पहले नाम आता है संजय गोविल, कैपरी ग्लोबल, अविराम ग्लेजर और टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ साथ कल सोमानी भी शामिल है टेक उद्यमी है.
कल सोमानी एक अमेरिकी बिजनेस मैन है और वह RR में पहले से ही निवेश कर चुके है. और इस बार वह एक यूनियन बनाकर इसे खरीदने के लिए 1.3 बिलियन डॉलर की बोली लगाएगी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के अनुसार. अगर यह डील सफल होती है तो राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी टीम हो सकती है.
IPL 2008 से IPL 2026 तक वैल्यू में जबरदस्त उछाल
IPL 2008 में जब शुरू हुआ था तब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल के कीमत क्रमशः 111.6 मिलियन डॉलर (RCB), AUR 67 मिलियन डॉलर (RR) थीं लेकिन अभी इन दोनों का फैन बेस को देखते हुए इनकी कीमत आज बिलियन डॉलर में हो गई है. जो यह दिखता है कि IPL के इन 18 सालों में इन दोनों कंपनी ने कितनी बड़ी छलांग लगाई है.
क्यों खास है ये डील
IPL 2026 से पहले यह डील कन्फर्म हो जाएगी उम्मीद है लेकिन यह डील खास क्यों है क्यों कि IPL को ग्लोबल ब्रांड्स बनाना है, इसके साथ हमारे यहां विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, और तो और क्रिकेट और बिजनेस का एक परफेक्ट मेल होगा और साथ ही भारत का स्पोर्ट इकोसिस्टम मजबूत बनेगा.
IPL 2026 से पहले BCCI की होगी चांदी
IPL 2026 से पहले यह डील होती है तो IPL फ्रेंचाइजी के नियमों के अनुसार अगर IPL में कोई टीम खरीदी या बेची जाती है तो उस डील का 5% का कमीशन सीधे BCCI के जेब में जाती है इस डील को कराने के लिए RCB ने सिटी ग्रुप को जबकि RR ने रैने ग्रुप को नियुक्त किया है जो पहले भी बड़े इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के डील कर चुकी है.
डिस्क्लेमर –
यह आर्टिकल विभिन्न जानकारी और स्रोतों के आधार पर लिखी गई है अभी तक RCB और RR की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
