T20 World Cup 2026 : T20 World Cup 2026 में भारत ने पाकिस्तान को कल रात में खेले गए मैच में 61 रन से हराकर सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई इसके साथ ही भारत ने फिर से एक बार अपना दबदबा साबित कर दिया है. भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल किया यह जीत भारत के लिए केवल जीत ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट जीत में भारत के इरादों का ऐलान है.
टीम इंडिया का अगला मैच अब 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होना है इससे पहले भारत ने अपने 3 मैचों जीत कर सुपर 8 के लिए टिकट क्वालीफाई कर चुका है. जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच में से 2 मैच जीत चुकी है जबकि एक मैच में भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी.

पाकिस्तान पर 61 रन की सबसे बड़ी जीत
T20 World Cup 2026 भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में यह हाई वोल्टेज मुकाबला हुआ और इस बार पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसमें पाकिस्तान की पहली सफतला भी जल्दी अभिषेक शर्मा के रूप में मिल गई लेकिन उसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की.
T20 World Cup 2026 में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 बॉल में 77 रन की तूफानी पारी खेली इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 32 रन, तिलक वर्मा 25 रन और शिवम दुबे ने 27 रन की पारी खेली, पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए, इस तरह से भारत ने 175 रन का विशाल स्कोर बनाया.
IND VS PAK T20 WORLD CUP 2026 – कौन किस पर भारी क्या बादशाहत कायम कर पाएगी भारत या पाक करेगा पलटवार
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम टॉस के पत्तों की तरह बिखर गई और मात्र 114 रन ही बना पाई है पाकिस्तान की तरफ से 44 रन की सर्वाधिक पारी खेली और इसके अलावा लास्ट में साइन अफरीदी ने 23 रन की पारी खेली, भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती को 2 – 2 विकेट मिला, भारतीय टीम की गेंदबाजी में इतनी कसी हुए गेंदबाजी की पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और फील्डिंग भी शानदार रही यही कारण था कि मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया.
टूर्नामेंट में भारत का अब तक का सफर

अमेरिका के खिलाफ हुई जीत की शुरुआत
T20 World Cup 2026 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ 7 फरवरी को जीत के साथ किया. T20 World Cup 2026 में भारत ने 161 रन बनाए थी जिसमें कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 84 रन की सबसे पारी खेली. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम मात्र 132 रन ही बना पाई और और भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई.
नामीबिया पर मजबूत पकड़
भारत ने अपने दूसरे T20 World Cup 2026 मैच में नामीबिया पर शानदार जीत दर्ज की भारत ने शानदार 209 रन बनाए इसमें भारत की तरफ की से हार्दिक और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक बनाया इस लक्ष की का पीछा करने उतरी 116 रन ही बना पाई और आल आउट हो गई. इसके साथ है भारत ने लगातार 2 जीत दर्ज की.
पाकिस्तान पर निर्णायक प्रहार
T20 World Cup 2026 के तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान पर 61 रन की जीत दर्ज की और यह जीत भारत के लिए सुपर 8 का रास्ता भी साफ कर लिया. इसके साथ ही यह जीत भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम
T20 World Cup 2026 में भारत ने इस जीत के साथ ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने वाली वेस्टइंडीज की टीम के बाद दूसरी टीम और ग्रुप A की पहली टीम बन गई इससे टीम इंडिया का और आत्मविश्वास बढ़ेगा और बाकी की बची टीमों पर दबाव बनेगा इसके साथ ही भारत ने लगातार 3 मैच जीतकर टीम को संतुलित होने का संकेत देती है.
IND vs PAK T20I R PREMDASA PITCH REPORTS में बड़ा खुलासा स्पिनर्स करेंगे राज या बरसेंगे रन
कुछ क्रिकेट पंडितों का मानना है कि जिस तरह से टीम इंडिया के अलग अलग खिलाड़ियों ने अलग अलग मैच में जिस तरह का शानदार खेल दिखाया उससे यही साबित होता है कि टीम इंडिया वाकई में चैंपियन की तरह खेल रही है और यही खेल एक टीम को सबसे अलग बनाती है जो टीम इंडिया को बड़े मुकाबले में बड़ा फायदा मिलेगा.
क्या इस बार भी आयेगा खिताब
T20 World Cup 2026 में भारत की मौजूदा फॉर्म को देखकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई है और सभी लोग यही उम्मीद कर रहे है कि जिस आत्मविश्वास के साथ खेल रही है उससे साफ है कि टीमें केवल मैच खेलने नहीं आई है बल्कि अपने खिताब की रक्षा करने के लिए आई है.
T20 World Cup 2026 में भारत के लिए असली परीक्षा अब शुरू होने वाली है जहां टॉप की 8 टीमों की खिलाफ लागतार अच्छा खेल खेलना होगा लेकिन कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ मानना है कि भारत इस समय मजबूत और दावेदार नजर आती है.
