T20 WORLD CUP 2026 : इस समय T20 WORLD 2026 का खुमार क्रिकेट फैंस के सर चढ़ कर बोल रहा है इसी और भारत ने अपना पहला मैच USA से जीत कर अपने अभियान की विजय शुरुआत की थी लेकिन अब टीम इंडिया अपने दूसरे मैच में 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ने वाली है न्यू दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में और यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है.

इस बीच टीम इंडिया से एक बुरी खबर निकल आ रही है कि टीम इंडिया का धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की को पेट का संक्रमण और वायरल बुखार हो गया है जिसके कारण उनको हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है. जिसको लेकर टीम इंडिया के कप्तान और कोच के लिए प्लेइंग 11 चुनना बड़ी मुसीबत बन गया है.
T20 WORLD CUP 2026 में कोच को बड़ी टेंशन
टीम इंडिया का WORLD CUP में ये दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके पहले ही टीम इंडिया के कप्तान और कोच को अभिषेक शर्मा की तबियत को लेकर टेंशन हो गई है क्या अभिषेक शर्मा मैच से पहले पूरी तरह फिर हो पाएंगे इस पर अभी प्रश्न बना हुआ है.
IPL 2026 RCB में बड़ा धमाका मैनचेस्टर यूनाइटेड और अजीम प्रेमजी जैसे दिग्गज होंगे नीलामी में शामिल
एक रिपोर्ट के अनुसार जब उनकी तबियत बिगड़ी तो उसी तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है लेकिन पूरी टीम बस यही दुआ कर कर रही है कि वह भले ही नामीबिया के खिलाफ न खेले पर पाकिस्तान के मैच से पहले वह पूरी फिट हो जाए.
अभिषेक शर्मा से दिल्ली में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद
T20 WORLD CUP 2026 में 7 फरवरी को USA के खिलाफ हुए मैच में पहले ही वह रन नहीं बना पाए थे लेकिन अगर वह नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलते है तो उनकी कमी जरूर खेलेगी टीम इंडिया को. क्यों कि पाकिस्तान मैच से पहले होने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए एक वार्मअप जैसा होगा.
अगर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव यह टॉस जीतते है तो वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे ताकि सभी बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका मिले ताकि स्वभ खिलाड़ी पाकिस्तान मैच से पहले अच्छे से लय में आ आए .
संजू सैमसन के लिए सुनहरा मौका
T20 WORLD CUP 2026 मे यह पहला मौका होगा जब संजू सैमसन बल्लेबाजी करेंगे खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए यह एक सुनहरा मौका है लगातार असफलताओं के कारण उन्हें अपनी जगह शानदार फॉर्म में रहने वाले ईशान के हाथों गवानी पड़ी थी लेकिन वो इस मैच में अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे ताकि टीम इंडिया में उनकी वापसी हो सके.
भारतीय टीम के सहायक कोच ने मैच पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संजू सैमसन एक अच्छा खिलाड़ी और सकारात्मक आदमी है. और वो इस समय अच्छा महसूस कर रहे होंगे और वो टीम में अपनी भूमिका को अच्छी तरह से समझ रहे है और इसलिए वो अभ्यास में पूरा जोर लगा रहे है. उम्मीद है कि अभिषेक की गैर मौजूदगी में संजू सैमसन को मौका मिलेगा.
नामीबिया के लिए होगी कठिन परीक्षा
नामीबिया की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ इसी मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था क्यों कि उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर नहीं आती है जो फॉर्म में चल रही भारतीय टीम को रोक सके. भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइन अप में बहुत गहराई के साथ अनुभव दोनों भी है अगर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और ईशान किशन फॉर्म और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी को रोकना किसी भी टीम के बाहर की बात हो जाती है.
भारतीय गेंदबाजी की धार
भारतीय टीम की गेंदबाजी की धार इतनी तेज है कि किसी भी विपक्षी खिलाड़ी बल्लेबाजी को तहस नहस करने की क्षमता रखते है ऐसे में नामिबिया जैसी टीम को भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक पाना बहुत मुश्किल है. क्यों कि नामीबिया की टॉप 6 बल्लेबाजों में किसी का भी 140 के ऊपर स्ट्राइक रेट नहीं है.
