T20 World Cup 2026 : इंडिया अपने पहले SUPER 8 के मैच में साउथ अफ्रीका से शर्मनाक तरीके से हार गई आपको बता दे साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए.

हालांकि साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत हुई थी जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की 3 विकेट पहले ही गिरा दिए थे उसके बाद भी साउथ अफ्रीक ने इतना बड़ा स्कोर बनाया और उसके बाद टीम इंडिया को इस लक्ष चेज करने को दिया लेकिन टीम इंडिया की आज बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लैप रही और टीम इंडिया की इस मैच में 76 रन की शर्मनाक हार मिली.
इसे भी पढ़ें – RCB FANS GOOD NEWS – IPL 2026 से पहले जोश हेजलवुड की वापसी ने मचाया तहलका
भारत का कोई बल्लेबाज साउथ अफ्रीक एक गेदबाजी आक्रमण के सामने नहीं टिक पाया सिवाय शिवम दुबे के शिवम दुबे ने 42 रन की पारी खेली जो टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक स्कोर इस मैच में जबकि साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने 63 की पारी खेली थी. ट्रिब्यून स्टब और डेवल ब्रेविस ने क्रमशः 44 और 45 रन बनाए .
T20 World Cup 2026 मैच का टर्निंग पॉइंट
कहाँ हुई टीम इंडिया से चूक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया को मिली शर्मनाक हार के बाद कमियां उभर सामने आएं लगी. सबसे पहले हम बल्लेबाजी की बात करे तो टीम इंडिया ने शुरू में तो साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया था और 3 विकेट लिए उसके बाद इंडिया के गेंदबाज मिडिल ओवर में दबाव नहीं बना सके जिसकी वजह से साउथ अफ्रीक इतना बड़ा स्कोर बना पाई.
इसे भी पढ़ें – T20 WORLD CUP 2026 : IND VS SA SUPER 8 में क्या साउथ अफ्रीका लेगी भारत से हार का बदला
इतना बड़ा स्कोर होने के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी की भी कमियां सामने निकल कर आई हर बार टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा आउट हो जाते थे और ईशान किशन तिलक वर्मा मैच जीतते थे तो कोई सवाल नहीं करता था लेकिन मैच में पहले ईशान किशन और तिलक वर्मा पहले ही आउट हो गए जिसके बाद पूरी टीम तास पतों की तरह बिखर गई.

टीम इंडिया की ये पुरानी बात है जब टीम इंडिया के शुरुआती बल्लेबाज रन बनाते है तो मिडिल ऑर्डर भी रन बनाता है अगर ऐसा नहीं होता है तो मिडिल ऑर्डर फ्लैप हो जाता है. वही हुआ इस मैच में टॉप ऑर्डर फ्लैप होने के बाद मिडिल ऑर्डर भी फ्लॉप हो गया जिसके वजह से टीम इंडिया को इस मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.
शर्मनाक हार और पॉइंट टेबल का बिगड़ा गणित
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली इस बड़ी हार के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा भूचाल सा ला दिया है. टीम इंडिया इस हार के बाद प्वाइंट टेबल में सबसे निचले नंबर पर आ गई है जबकि साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है.
इसे भी पढ़े – T20 World Cup SUPER 8 : टीम इंडिया का ‘SUPER-8’ शेड्यूल आउट जानें कब और कहाँ भिड़ेगी नीली आर्मी
आपको बता दे कि ग्रुप A में टीम इंडिया के साथ में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाम्बे जैसी मजबूत टीम है. टीम इंडिया के लिए अब आगे की राह आसान नहीं होने वाली है क्यों कि टीम इस हार के बाद रन रेट से काफी पीछे आ गई है.
क्या अभी भी टीम इंडिया पहुंच सकती है सेमीफाइनल में
अब टीम इंडिया के दो मैच बचे है एक है जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को तो वही दूसरा मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज से है. अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाना है तो टीम इंडिया को अपने बच्चे हुए दोनों मैच को बड़ी अंतर से जीतना होगा और साथ दूसरी टीम को बड़ी हार पर निर्भर भी होना पड़ेगा तब हो सकता है कि टीम इंडिया सेमीफाइल में पहुंच सके.
