WPL 2026 FINAL

WPL 2026 FINAL : RCB बनी दूसरी बार चैम्पियन फिर टूटा दिल्ली कैपिटल का सपना, इन पांच कारणों से

WPL 2026 FINAL : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल (WPL 20026 FINAL) भी दूसरी बार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के नाम रहा. एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल को हराकर 6 विकेट से हराकर यह भी साबित कर दिया कि RCB बड़े मैच के दबाव झेलने की कला में भी सबसे आगे है.

WPL 2026 FINAL
WPL 2026 FINAL

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने एक बार फिर से अपने आप को साबित करते हुए दूसरी बार चैम्पियन बनी वही दिल्ली कैपिटल को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह से दिल्ली कैपिटल को WPL के फाइनल में लगातार 4 बार हार मिली. आइए जानते है इन कारणों की वजह से दिल्ली कैपिटल को हार का सामना करना पड़ा और इस मजबूती की वजह से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) दूसरी बार चैम्पियन बनी.

WPL 2026 FINAL की सबसे बड़ी साझेदारी जिसने मैच का रुख बदल दिया

WPL 2026 FINAL मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके साथ दिल्ली कैपिटल ने 203 रन बना पाई 4 विकेट के नुकसान पर जिसमें दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार 57 रन की पारी खेली.

RCB 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर 9 रन पर अपना पहला विकेट खो देती है इसके बाद RCB के कप्तान स्मृति मान्धना (87) और जॉर्जिया वॉल (79) ने दूसरे विकेट के लिए 92 बाल में 165 रन की पार्टनरशिप की जो WPL फाइनल में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.

हॉफ सेंचुरी ने दिलाई जीत की मजबूत नींव

RCB को 204 रन बनाने थे जीत के लिए लेकिन 9 रन पर ही ग्रेस हैरिस ने अपना विकेट जल्दी खो दिया इसके बाद कप्तान स्मृति मान्धाना और जॉर्जिया वॉल दोनों ने शानदार अर्धशतक जमाया और इसके साथ ही RCB ने अपनी जीत की नींव रख दी थी. इन दोनों की बल्लेबाजी में रिस्क, संयम और बेहतरीन संतुलन दिखाई दिया. इसके आगे दिल्ली कैपिटल की तो बल्लेबाजी लाजवाब रही पर गेंदबाजी, और फील्डिंग दोनों ही फीकी नजर आई.

WPL 2026 FINAL
WPL 2026 FINAL

जॉर्जिया वॉल के सामने दिल्ली हुई पस्त

WPL 2026 FINAL में जब दिल्ली कैपिटल ने RCB का पहला विकेट लिया तो लगा कि RCB इस बार हारने वाली है. और दिल्ली कैपिटल इस बार चैंपियन बनने वाली है लेकिन इसके बाद जॉर्जिया वॉल दिल्ली कैपिटल के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई थी. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने दिल्ली की हर कोशिश को नाकाम कर दिया. स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल के बीच हुई 165 रन की साझेदारी ने RCB को जीत कि तरफ धकेल दिया.

लारा बेल का कंजूस स्पेल

दिल्ली कैपिटल की हार में सबसे बड़ी भूमिका लारा बेल की कंजूस गेंदबाजी की रही है. RCB के इस जीत की साइलेंट हीरो रही लारा बेल ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और मात्र 19 रन खर्च की भले ही लारा बेल को कोई विकेट नहीं मिला पर उनकी इस गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल 203 रन ही बन सकी.

WPL 2026 FINAL कैच के साथ मैच छूटा

क्रिकेट में एक कहावत है कैच पकड़ो मैच पकड़ो दिल्ली कैपिटल ने यही सबसे बड़ी गलती कर दी एक वक्त ऐसा था जब RCB 191 रन बनाकर अपने 4 महत्वपूर्ण गवा दी थी और RCB को जीत के लिए 8 बॉल में 13 रन चाहिए थी तभी राधा यादव का कैच दिल्ली कैपिटल ने छोड़ दिया फिर क्या उसके बाद राधा यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और 5 बाल में 2 चौके की मदद से 12 रन बना कर टीम को जीत दिला दी. और इसके साथ ही RCB दूसरी बार चैम्पियन बन गई. जिससे यह साबित हुआ कि दिल्ली कैपिटल की गेंदबाजी और फील्डिंग कितनी खराब थी. दिल्ली कैपिटल के हारने में यह भी एक बहुत बड़ी वजह बनी.

दिल्ली कैपिटल पर फाइनल का प्रेशर पड़ा भारी

आपको बता दे WPL 2026 FINAL में पहुंची तो सभी लोगों के मन में एक ही ख्याल आया कि क्या दिल्ली कैपिटल की टीम इस बार भी चैंपियन बनेगी या उसे फाइनल के प्रेशर में बिखर जाएगी. इन दोनों के आंकड़ों को बता दूं कि WPL 2026 FINAL से पहले दिल्ली कैपिटल और RCB के बीच में कुल 9 मैच खेले गए थे जिसमें दिल्ली कैपिटल को 6 मैच में जीत मिली जबकि RCB को 3 मैच में ही जित मिली थी लेकिन एक जीत फाइनल मैच में मिली थी.

ये भी पढ़े –

WPL Final 2026: क्या दिल्ली का ‘चौका’ दिलाएगा पहला खिताब या RCB फिर बनेगी नॉकआउट की बादशाह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *