WPL 2026

WPL 2026 RCB FINAL : में मुंबई इंडियंस को करना होगा दिल्ली कैपिटल की हार की दुआ

WPL 2026 : WPL 2026 के फाइनल में अब बस कुछ दिन बचे है और क्रिकेट फैन का जोश सातवें आसमान पर चढ़कर बोल रहा है खासकर के RCB के फैन का क्यों कि RCB इस बार चौके और छक्के और अपने धमाकेदार प्रदर्शन की दम पर पहले ही फाइनल में पहुंच गई है लेकिन अब क्रिकेट फैन के दिमाग में सिर्फ यही चल रहा है कि RCB के साथ में फाइनल मैच में वो कौन सी खुशनसीब टीम खेलेगी इस बार.

WPL 2026

RCB FINAL में पहले ही पहुंच गई है और अब प्वाइंट टेबल की गणित ने सभी क्रिकेट फैन के दिमाग का फ्यूज ढीला कर दिया है लेकिन असली ड्रामा तो अब शुरू हुआ है मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल और यूपी वॉरियर्स एक बेहद ही त्रिकोणीय मोड पर आ खड़ी हुई है.

क्या इस बार भी दिल्ली कैपिटल खेलने वाली है फाइनल मैच RCB के साथ क्यों कि लगातार 3 बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी कोई कप नहीं जीत पाई है आइए जानते है क्या है समीकरण जिससे कि दिल्ली कैपिटल पहुंच सकती है फाइनल में.

WPL 2026 प्वाइंट टेबल में RCB की बादशाहत

अब बात करते है हम WPL 2026 के मौजूदा प्वाइंट टेबल की तो RCB ने अपने सभी 8 मैच खेलकर उसमें 6 मैचों में शानदार जीत हासिल करते हुए 12 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच कर स्मृति मान्धाना की टीम RCB ने अपनी फाइनल की सीट भी पक्की कर ली है.

टीम मैच जीत प्वाइंट मौजूदा स्थिति
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 080612फाइनल में प्रवेश
गुजरात जाइंट्स 08 05101st एलिमिनेटर
मुंबई इंडियंस 080306बाहर होने का डर
दिल्ली कैपिटल 070306यूपी वॉरियर्स से करो या मारो
यूपी वॉरियर्स 07 0204आखिरी उम्मीद DC पर बड़ी जीत

इसके अलावा गुजरात जेंट्स भी अपने सभी 8 मैच खेले हैं जिसमें 5 में उसे जीत मिली और 10 अंकों के साथ में प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर है. इसके साथ गुजरात जाइंट्स ने एलिमिनेटर में परवेश कर लिया है. लेकिन उनके साथ में कौन होगा दूसरा एलिमिनेटर ये फैसला कल होने वाला है दिल्ली कैपिटल और यूपी वॉरियर्स के मैच से.

1 फरवरी को होगा महासंग्राम

इस WPL 2026 में सबसे रोमांच तो 1 फरवरी को होने वाले मैच में होने वाला है. इतना रोमांच तो फाइनल मैच में देखने को मिलता है हम बात कर रहे है दिल्ली कैपिटल बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बारे में. यह मैच तय करेगा कि क्या दिल्ली कैपिटल खेलेगी एलिमिनेटर या फिर मुंबई इंडियंस को खेलना पड़ेगा एलिमिनेटर मैच.

लेकिन कुछ क्रिकेट फैन का मानना है कि मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स की जीत दुआ करने वाली है मुंबई इंडियंस अगर यूपी वॉरियर्स यह मैच जीत जाएगी तो मुंबई इंडियंस गुजरात के साथ एलिमिनेटर मैच खे सकती है.

दिल्ली कैपिटल के जीत से होगी मुंबई की बिदाई

WPL 2026 में 1 फरवरी को होने वाला मैच क्रिकेट फैंस और मुंबई इंडियंस के लिए काफी रोमांच भरा रहने वाला है. अगर 1 फरवरी को होने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल जीत जाती है तो दिल्ली कैपिटल के कुल 8 अंक हो जाएंगे जिससे वो प्वाइंट टेबल में नंबर 3 पर पहुंच जाएगी और इसके साथ मुंबई इंडियंस WPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी.

यूपी वॉरियर्स जीती तो होगा सर दर्द

WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच में अगर यूपी वॉरियर्स जीत जाती है तो प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर करना पड़ सकता है और कहानी और ही दिलचस्प हो जाएगी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के पास पहले से ही 6-6 अंक है और यूपी वॉरियर्स के पास 4 अंक है.

अगर यूपी वॉरियर्स यह मैच जीत जाती है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे. लेकिन जिसका रन रेट अच्छा रहेगा उस टीम की गुजरात जाइंट्स के साथ 3 फरवरी को एलिमिनेटर मैच खेलेगी.

क्या खत्म हो जाएगा हरमनप्रीत का सफर

मुंबई इंडियंस के कप्तान हरमनप्रीत कौर की मुम्बई इंडियंस की स्थितियां काफी नाजुक है मुंबई इंडियंस के फैन के लिए यह मानना मुश्किल हो रहा है क्यों कि पिछली बार की चैंपियन टीम इस बार बाहर होने की कगार पर खड़ी है.

WPL 2026
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना

दिल्ली कैपिटल अपना यह आखिरी मैच जीत जाती है तो मुंबई इंडियंस बाहर हो जाएगी. क्यों कि दिल्ली कैपिटल और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक कुल 6 मैच में खेले गए है जिसमें दिल्ली कैपिटल को 4 मैच में जीत मिली है.

एलिमिनेटर और फाइनल मैच का पूरा शेड्यूल

तारीख टीम मैच के प्रकार
3 फरवरी गुजरात जाइंट्स VS (TBC)एलिमिनेटर
5 फरवरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु VS (TBC)ग्रैंड फाइनल

ये भी पढ़े-

TATA WPL 2026 FULL SCHEDULE : 9 जनवरी से शुरू होगा क्रिकेट का असली रोमांच, नोट कर लें MI vs RCB के महामुकाबले की तारीख!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *