IND vs NZ 3rd ODI : IND vs NZ 3rd ODI मैच के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है और IND vs NZ 3rd ODI मैच बेहद ही रोमांच होने वाला है क्यों कि दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीत कर सीरीज में बराबरी कर ली है अब देखना ये होगा कि कौन सी टीम तीसरा वनडे मैच जीतती है तीसरा वनडे मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा देखना ये है कि आखिरकार इंदौर की पिच मेजबानों का साथ देगी या फिर मेहमानों की क्यों कि यहां पर रन भी बनते है तो विकेट भी जल्दी से गिरते है.

IND vs NZ 3RD ODI मैच डिटेल्स
IND vs NZ 3rd ODI मैच दोनों टीमों के लिए बेहद ही खास होने वाला है और दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी जिससे मैच और भी खास हो जाता है होलकर स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री के लिए जानी जाती है और यहां का आउटफील्ड भी काफी ही तेज होता है इसलिए यहां अक्सर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिलते है और इसका लाइव प्रसारण आप अपने मोबाइल पर JIOHOTSTAR और अपने टेलीविजन पर STARSPORT नेटवर्क के जरिए इसका मजा मुफ्त में उठा सकते है.
मैच – भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे मैच
तारीख – 18 जनवरी 2026
समय – दोपहर को 1:30 बजे से भारतीय समयानुसार
स्थान – होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
लाइव प्रसारण – JIOHOTSTAR एंड स्पोर्ट्स NETWORK
इंदौर में आमने सामने
IND vs NZ 3rd ODI मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा बात करे यहां पर तो टीम इंडिया ने अभी तक इस पिच पर कुल 7 मैच खेले है जिसमें टीम इंडिया को सभी 7 मैच में जीत हासिल हुई वही बात करे न्यूजीलैंड ने तो इस होलकर स्टेडियम पर अभी केवल एक ही मैच भारत से खेला है 24 जनवरी 2023 को जिसमें भारत को 90 रन से जीत मिली थी यानी कि न्यूजीलैंड ने होलकर में एक भी मैच नहीं जीत पाई है क्या न्यूजीलैंड यहां पर IND vs NZ 3rd ODI मैच जीत पाएंगी.
IND vs NZ 3rd ODI क्या कहती है इंदौर की पिच

इंदौर की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है कहा जाता है कि कोई बल्लेबाज अगर आउट ऑफ फॉर्म है तो उसे यहां खिलाओ उसकी फॉर्म वापस आ जाएगी क्यों कि यहां की पिच काली मिट्टी से बने होने के कारण पिच ज्यादा टूटती नहीं हैं और गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर अच्छे से आती है और बाउंड्री छोटी होने के साथ साथ आउटफील्ड तेज होता है इस लिए यहां पर बल्लेबाजी करना ज्यादा अच्छा होता है और यही वजह है कि IND vs NZ 3rd ODI में भी 300+ रन देखने को मिलने वाले है.
गेंदबाजी के लिए पिच थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहती है पर पूरी तरह से खराब नहीं कह सकते है शुरू में तेज गेंदबाजों के लिए सीम और मूवमेंट मिलती है डे नाइट मैच के दूसरी पारी के दौरान ओस की वजह से गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है लेकिन दिन के समय में पुरानी गेंद से गेंदबाजों को थोड़ा बहुत मदद मिलती है IND vs NZ 3rd ODI मैच में तेज गेंदबाजों का जलवा दिखने को मिलने वाला है स्पिनर्स को कुछ ज्यादा ही मुश्किल होती है गेंदबाजी के लिए. यहां पर टर्न ना के बराबर होती है इस लिए स्पिनर्स को वेरिएशन पर निर्भर रहना पड़ता है.
होलकर स्टेडियम में वनडे का रिकॉर्ड
भारत का होलकर स्टेडियम रनों की लिहाज से हाई स्कोरिंग मैदानों के लिए जाना जाता है अब तक खेले गए यहां वनडे मैच में भारत की 100% जीत रही है भारत ने यहां पर कुल 7 मैचे खेले है जिसमें भारत ने सभी 7 मैच जीते है वही इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1 मैच खेला गया था जिसमें भारत को 90 रन से जीत मिली थी. IND vs NZ 3rd ODI मैच यही पर होना है जिसमें चौके और छक्कों की तूफानी पारी देखने को मिलने वाली है.
इंदौर के होलकर स्टेडियम में सबसे ज्यादा 418 रन पर 5 विकेट पर था और वही सबसे कम रन की बात की जाए तो 217 रन इंडिया और वेस्टइंडीज के मैच में बना था इस स्टेडियम में वनडे क्रिकेट में पहली पारी का औसत रन 330 रन रहा है वही दूसरी पारी के औसत रन की बात की जाए तो 280 रन के आसपास है इस स्टेडियम में सबसे अधिक रन चेज की बात की जाए तो यहां पर 294 रन चेज हुआ था और इस स्टेडियम में सबसे कम 247 रन डिफेंड किया गया था.
इंदौर में मौसम का मिजाज
IND vs NZ 3rd ODI मैच के लिए इंदौर में मौसम की बात की जाए तो फैंस के लिए खुशखबरी है क्यों कि इंदौर में मौसम एक्यूवेदर के अनुसार साफ रहने वाला इसका मतलब कि बारिश की कोई संभावना नहीं है ऐसे में क्रिकेट मैच बिना किसी रुकावट के देख पाएंगे और बात किए जाए तो दूसरी पारी में ओस रहने की पूरी संभावना है.
टॉस का रोल अहम
इस होलकर स्टेडियम को छोटी बाउंड्री और स्पॉट पिच की वजह से रनों की फैक्ट्री कही जाती है यहां पर जनवरी के महीने में इंदौर में शाम को ओस पड़ती है और दूसरी पारी में गेंद गीली हो जाती है दूसरी बात यह है कि यहां का मैदान काफी छोटा और पिच पर घास बहुत कम होने के वजह से गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है अगर कोई टीम पहली पारी में 350 रन भी बना लेती है तो वह भी स्कोर दूसरी पारी में सुरक्षित नहीं माना जाता है इसलिए IND vs NZ 3rd ODI में टॉस का अहम रोल रहने वाला है जो भी टीम टॉस जीतती है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.
IND vs NZ 3rd ODI में क्या दोनों टीमें बदलाव करना चाहती है
IND vs NZ 3rd ODI में दोनों टीमो को कुछ बदलाव करना जरूरी तो नहीं लग रहा है क्यों कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पिछले 2 वनडे मैच में 1-1 मैच दोनों टीमें जीत चुकी है.
भारत की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयश अय्यर, KL राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, और हर्षित राणा.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यांग, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, मिचेल हेय (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप, कायल जेम्सन, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, जेडेन लाइनक्स, आदित्य अशोक.
और पढ़े –
IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच कौन जीतेगा क्या कहते है आंकड़े और रिपोर्ट्स
IND vs NZ 2026 भारत की जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की शानदार जीत

Pingback: IND vs NZ T20 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका