GT vs PBKS IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (ipl) 2026 का रोमांच का बुखार सभी आईपीएल के फैंस के सर चढ़ कर बोल रहा है. इसी कड़ी के बीच आज आईपीएल का चौथा मैच गुजरात टाइटन (gt) और पंजाब किंग (pbks) (punjab kings vs Gujarat titan) के बीच खेला जाना है. यह मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

आईपीएल का यह चौथा मैच केवल 2 अंकों की लड़ाई नहीं बल्कि पिछले साल की कड़वी यादों को पीछे छोड़ने का एक सुनहरा मौका भी है आपको बता दे कि पिछले साल पंजाब किंग्स ने पिछले साल फाइनल तक का सफर किया था लेकिन गुजरात टाइटन का सफर काफी कड़वा रहा था.
एक तरफ है पंजाब किंग्स (punjab kings) के कप्तान श्रेयश अय्यर है तो वही दूसरी तरफ गुजरात टाइटन (Gujrat Titan) के कप्तान शुभमन गिल होंगे.
पंजाब किंग्स (punjab kings) क्या इस बार खत्म करेगी सूखा
श्रेयश अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इस साल एक नए फ्लेवर में नजर आ रही है. पिछले साल (2025) के फाइनल तक तो पहुंची पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (rcb) ने उनका चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया. दिसंबर 2025 में हुए मिनी ऑक्शन में से पंजाब किंग्स की टीम काफी स्थिर और आक्रमक नजर आ रही है.
पंजाब किंग (Punjab kings) के लिए एक नकारात्मक बात ये है कि इनके मुख्य विदेशी तेज गेंदबाज लकी फर्गुसन अपने बच्चे के पैदा होने के कारण शुरूआती मैच मिस कर सकते हैं. उनके जगह पर ऑस्ट्रेलिया के बेन द्वारशीश को मौका मिल सकता है. लेकिन पंजाब की बल्लेबाजी की बात करे तो प्रियांश आर्या और प्रभासिमरन सिंह को जोड़ी क्या पिछली साल की तरह इस बार तूफान मचा सकते है.
इसे भी पढ़ें – Brijesh sharma ipl 2026 – पिता है मजदूर, खुद के पास नहीं थे जूते, लेकिन अब ipl में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए महकाया धमाल
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titan) प्रिंस गिल की कड़ी परीक्षा
इस साल फिर से शुभमन गिल की कड़ी परीक्षा होने वाली है आपको बता दे कि पिछले साल गुजरात का कारवां केवल एलिमिनेटर तक ही चला और थम गया. लेकिन इस बार शुभमन गिल के लिए यह सीजन अपनी कप्तानी को साबित करने का बड़ा मौका होगा. गुजरात टाइटन की मजबूती की बात की जाए तो गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेदबाजी है, गुजरात के पास मोहम्मद सिराज, कागिसो रबादा, रशीद खान जैसे गेंदबाज है जो किसी भी मैच का रुख कभी भी पलट सकते है.
बल्लेबाजी की बात की जाए तो गुजरात (gujrat titans) के पास लंबी बल्लेबाजी लाइनअप है खुद शुभमन गिल, साईं सुदर्शन,और जोश बटलर जैसे खतरनाक बल्लेबाज है इसके अलावा गुजरात टाइटंस मिडिल ऑर्डर में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान मैच में टीम को मजबूती प्रदान करते हैं और इसके साथ ही इनकी फिनिशिंग क्वालिटी इसको चेस मास्टर बनती है.
इसे भी पढ़ें – IPL MI VS KKR : मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, जानिए वो 5 बड़े मंत्र जिनसे पलटा मैच
मुल्लानपुर पिच रिपोर्ट्स क्या टॉस बनेगा बॉस
इस आईपीएल में पिछले 3 मैचों की बात करे तो 2 मैच में 200+ के ऊपर रन बने और 1 मैच में केवल 127 रन ही बने लेकिन यहां की पिच की बात करे तो थोड़ी सी अनोखी है और यहां की पिच के कई आंकड़े है जो इसे अनोखा बनाते है. इस पिच पर अब तक का पहली पारी में औसत स्कोर 170 से 185 रन का बीच रहता है.

इस पिच की बात करे तो शुरुआती के 3 से 4 ओवर में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग के साथ उछाल मिलता है लेकिन जैसे ही बल्लेबाज एक बार सेट हो जाते हैं तो रन आसानी से बनते है. और यह पंजाब के लिए सुनहरा मौका है क्यों कि उसके बल्लेबाज यहां पर हम कर रन बनाते है.
मुल्लानपुर की पिच पर पर आईपीएल के 11 मैच खेले गए है जिसमें टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी एजेंट हुए 6 मैच में टीम जीती है और दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी हो जाती है जिसमें स्पिनर्स खासतौर पर राशिद खान और साईं किशोर खेल का रुख बदल सकती है.
बराबरी की जंग में कौन आगे (Head to Head)
अगर आंकड़ों की बात करे तो, पंजाब और गुजरात (punjab vs gujrat) के बीच अब तक का मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहता है दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए है जिनमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीती है लेकिन पिछले मैच के बाद की बात किया जाए तो पंजाब ने गुजरात के खिलाफ 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन गुजरात ने इसको हासिल नहीं किया और हर गई.
GT vs PBKS IPL 2026 playing 11 (Predicted 11)
पंजाब किंग्स (pbks) – प्रियांश आर्या, प्रभासिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयश अय्यर (कप्तान), नेहाल बढ़ेरा, शशांक सिंह, मारकस स्टोनिश, मार्को जॉनसन, हरप्रीत बरार, यजुवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, अजमतउल्लाह उमरजाई,
गुजरात टाइटंस (GT) – शुभमन गिल (कप्तान), जोश बटलर, साईं सुदर्शन, ग्लेन फिलिप, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, रशीद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबादा, साईं किशोर.
