T20 WORLD CUP 2026 मे वर्ल्डकप को लेकर क्रिकेट में बड़ा उलटफेर हो गया है लगातार 3 सप्ताह तक सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार कर रह था बांग्लादेश, लेकिन आखिरकार टूर्नामेंट से बाहर कर दिया बांग्लादेश को, T20 WORLD CUP 2026 में स्कॉटलैंड को T20 WORLD CUP 2026 मे शामिल करने का फैसला लिया है.

क्या है पूरा विवाद क्यों कटा बांग्लादेश का पत्ता
T20 WORLD CUP 2026 से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गई उसकी जगह पर स्कॉटलैंड को T20 WORLD CUP 2026 में शामिल किया गया है लेकिन जानते है क्या है पूरा विवाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कह रहा थी हमें सरकार भारत जाने से मना कर रही है.
लेकिन ICC के लिए यह स्थिति बहुत ही संवेदनशील हो गई थी क्यों कि टूर्नामेंट शुरू होने में बहुत ही कम समय बचा था और किसी तरह की अस्थिरता टूर्नामेंट की विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकती है तो ICC ने यह मान लिया कि बांग्लादेश अगर भारत आने को तैयार नहीं है तो उसकी जगह किसी और टीम को देना बेहतर होगा इससे T20 WORLD CUP 2026 को समय पर और निष्पक्ष तरीके से कराया जा सकता है.
ICC के इस फैसले ने यह संकेत दे दिया है कि कोई वर्ल्डकप टूर्नामेंट में किसी एक क्रिकेट बोर्ड की अपनी मनमर्जी नहीं चल सकती है और ICC किसी एक बोर्ड या सरकार पर निर्भर नहीं रह सकती है.
ICC इमरजेंसी मीटिंग में हाइब्रिड मॉडल से किया इनकार
ICC के हुए मीटिंग में ICC ने साफ इनकार कर दिया है कि T20 WORLD CUP 2026 को किसी भी हालात में हाइब्रिड मॉडल में नहीं हो सकता है क्यों कि समय बहुत ही कम है. बुधवार को हुए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मीटिंग में दो राय रखी गई थी कि बांग्लादेश के मैच को भारत में न कराकर किसी और देश में कराया जाए और दूसरा विकल्प ये था कि बांग्लादेश की जगह किसी और देश की टीम को शामिल किया जाए.
लंबी चर्चा के बाद बहुमत से यह फैसला लिया गया कि टूर्नामेंट से ठीक पहले जगह बदलना टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है इसलिए टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में न कराकर बल्कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्डकप में शामिल किया जाना चाहिए.
BCB ने ICC पर लगाया दोहरा मापदंड का आरोप
बीसीबी अध्यक्ष एनिमल इस्लाम ने ICC के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि इक दोहरा मापदंड अपनाती है क्यों ICC चैंपियन ट्रॉफी में भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेला था न कि पाकिस्तान में लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ. और आगे ये भी कहा कि ICC को सभी सदस्य देशों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए.
लेकिन ICC ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है कहा कि दोनों की परिस्थितियां अलग है और मौजूदा मामले में किसी भी सुरक्षा में खतरे की पुष्टि नहीं हुई है.
ग्रुप C का बदला समीकरण कोलकाता में दिखेगा स्कॉटलैंड का दम


T20 WORLD CUP 2026 से बाहर होने के बाद अब ग्रुप सी का समीकरण बदल गया है क्यों की बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को टीम में शामिल किया गया है.
बांग्लादेश को इंग्लैंड, इटली, वेस्टइंडीज और नेपाल के साथ ग्रुप सी में रखा गया था और बांग्लादेश को अपने 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में और 1 मैच मुंबई में खेला जाना था लेकिन अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलने वाला है इससे स्कॉटलैंड को बड़े मंच में खेल कर खुद को साबित करने का मौका है.
मुस्तफिजुर रहमान और KKR का विवाद बढाई थी तकरार
– यह पूरा मामला तब का है जब IPL में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ के खरीदा था लेकिन BCCI के कहने कोलकता नाइट राइडर्स ने 3 जनवरी को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया इसके बाद BCB ने सरकार की सलाह से ICC को एक पत्र लिखा और भारत यात्रा पर सुरक्षा की चिंता जताई.
ये भी पढ़ें :
ICC MENS T20 WORLD CUP 2026 शेड्यूल जाने कब है भारत और पाकिस्तान के मैच
