WPL FINAL 2026 : WPL 2026 फाइनल के जिस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है वो इंतजार अब खत्म हो गया है जिसके लिए दोनों टीमों का फाइनलिस्ट नाम भी सामने आ गया है.रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल ( RCB VS DC) एक बार फिर से खिताबी जंग के लिए आमने सामने भिड़ने वाले है यह मैच सिर्फ एक ट्रॉफी का फाइनल नहीं है बल्कि एक इतिहास का दबाव और खुद को साबित करने की लड़ाई भी शामिल है.

दोनों टीमों के बीच अब तक केवल 1 नॉकआउट मैच खेला गया है जिसमें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु RCB ने जीत दर्ज की थी. वही अब बात करे दिल्ली कैपिटल ने अब तक 3 फाइनल मैच खेले है जिसमें उसे 3 मैच में हार ही मिली थी जिसे जिसमें एक मैच में तो RCB ने ही हराया था. इससे यह साफ साबित होता है कि बड़े मैच में खुद को बेहतर तरीके से उतारती है जबकि दिल्ली कैपिटल पर मानसिक दबाव होता है जिससे 3 बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी पिछड़ गई है.
RCB का दमदार सफर सीधे फाइनल तक
WPL FINAL 2026 में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर बेंगलूर के बीच में होने जा रहा है. रॉयल चैलेंजर बेंगलूर ने WPL 2026 में अपने अभियान की शुरूआत मुंबई इंडियंस को हराकर की थी उसी के साथ में RCB ने अपने 8 लीग मैचेज में 6 मैचे में जीत हासिल कर के बिना एलिमिनेटर मैच खेले ही सीधे फाइनल में पहुंच गई.
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) के लिए फाइनल मैच हमेशा से चुनौती पूर्ण रहते है फिर भी जीत जाती है जिससे यह साबित होता है कि बड़े मुकाबले में भी RCB दबाव को बेहतर तरीके से डील कर पाती है.
दिल्ली कैपिटल निरंतरता की मिशाल
दिल्ली कैपिटल भले ही WPL FINAL 2026 में भी पहुंच गई है गुजरात जाइंट्स के एलिमिनेटर मैच में एकतरफा हराकर जो दिल्ली कैपिटल के जोश और जुनून के साथ में निरंतरता को दर्शाता है. आपको बता दे की दिल्ली कैपिटल इस बार को मिलकर कुल 4 बार फाइनल में पहुंची है जिसे उसे 3 बार हार का सामना करना पड़ा.
आपको आगे ये भी बताते चले कि एक बार तो RCB ने ही दिल्ली कैपिटल को हराया था. क्या दिल्ली कैपिटल इस बार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू को हराकर बदला लेगी या फिर हर बार की तरह फाइनल का दबाव नहीं झेल पाएगी. इस बार तो दिल्ली कैपिटल एक अलग ही जोश और जुनून के साथ खेल रही है जैसे वह कोई चैंपियन टीम ही खेल रही है.
RCB VS DC हेड टू हेड आंकड़े
WPL FINAL 2026 मैच में दोनों टीमों आपने सामने होने वाली है वही इस सीजन में लगातार तीसरी बार आमने सामने होंगे पिछले दो मैचों की बात करे तो दोनों टीमों ने एक – एक मैच जीता है देखना ये होगा क्या ये तीसरा मैच कौन सी टीम जीतती है.
अब बात करे तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए है जिसमें 6 मैच तो दिल्ली कैपिटल ने जीते वही 3 मैच में RCB को जीत मिली थी जिसे एक मैच 2024 का फाइनल भी है जिसमें RCB ने दिल्ली कैपिटल को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
इसे भी पढ़े-
DC VS UPW WPL 2026 : क्या दिल्ली आज फिर मारेगी बाजी या फिर करेगी यूपी वॉरियर्स एक बड़ा उलटफेर
IND vs PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बहिष्कार पर Kevin Pietersen ने उठाया बड़ा सवाल
पिछले एक साल का प्रदर्शन
पिछले 1 साल के रिकॉर्ड की बात करे तो RCB ने 16 मैच खेली है जिसमें उसे 9 मैच में जीत मिली जबकि दिल्ली कैपिटल ने 18 मैच खेली जिसमें 10 मैच में उसे जीत मिली. इन दोनों के आंकड़े बता रहे है कि दोनों टीमों ने पिछले साल लगभग एक जैसा ही रहा है.
नॉकआउट रिकॉर्ड दबाव में कौन बेहतर
WPL FINAL 2026 में दिल्ली कैपिटल ने गुजरात जाइंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर ली हैं जबकि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने अच्छे प्रदर्शन से प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए बिना एलिमिनेटर खेले हुए सीधे फाइनल में प्रवेश कर ली.
दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
दोनों टीमों के टॉप परफॉर्मर खिलाड़ियों की बात करे तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से स्मृति मान्धाना ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक 81 रन बनाई जबकि दिल्ली कैपिटल की तरफ से शेफाली वर्मा ने 80 रन बनाई. इन दोनों टीमों की बीच अब तक सबसे अधिक रन दिल्ली कैपिटल ने 223 रन बना पाई तो वही RCB 180 रन बनाने में सफल रही. अब बात करे हम दोनों टीमों के सबसे न्यूनतम स्कोर की तो दिल्ली कैपिटल ने 113 रन बनाए जबकि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 115 रन बनाए.
इतिहासी बदलेगा या दोहराया जाएगा
दोस्तो अब WPL FINAL 2026 का सभी फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे है लेकिन सभी फैन के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 4 बार की फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल इस बार इतिहास रचेगी या फिर दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इतिहास दोहराएगी.
