T20 World Cup 2026 : दोस्तो वर्ल्डकप का आगाज हो गया है इसके साथ ही आज भारत भी अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ कर रही है आज T20 WORLD CUP 2026 का तीसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा भारत और अमेरिका के बीच, इसके साथ ही टीम इंडिया का इस T20 World Cup 2026 में पहला मैच होगा.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच और ऐतिहासिक आंकड़े इस मैच को और रोमांचक बनाते है. भारत के क्रिकेट फैंस इस मैच का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस मैच पर दुनिया भर की नजरें होगी क्यों USA जैसे नई नवेली टीम भारत जैसे मजबूत टीम के साथ मैच खेलने वाली है. अगर गलती से भी भारत यह मैच हार जाता है तो पूरे क्रिकेट जगत में सबसे बड़ा उलट फेर माना जायेगा इसे. आइए जानते है क्या कहती है यहां की पिच रिपोर्ट और क्या कहते है ऐतिहासिक आंकड़े.
INDIA VS USA हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
INDIA VS USA हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो भारत और अमेरिका के बीच अब तक कुल 1 मैच खेले गए थे 2024 वर्ल्ड कप में जिसमें इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली थी. जिससे यह साबित होता है कि अभी तक तो टीम इंडिया का 100 प्रेसेंट का विनिंग रिकॉर्ड है लेकिन इससे आगे का अनुमान लगाना बिल्कुल गलता होगा क्यों कि ये छोटी टीमें बड़ा उलटफेर करने में माहिर होती है.
वानखेड़े स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की प्रदर्शन टीम इंडिया के पक्ष में रहा है. अब तक टीम INDIA ने इस ने यहां पर कुल 6 मैच खेली है जिसमें इंडिया को 4 मैच में जीत मिली जबकि 2 मैच में हार मिली थी.
वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट की बात की जाए तो यहां पर भी बल्लेबाजी करना आसान लगता है और गेंदबाजी में थोड़ी बहुत सीम तेज गेंदबाजों को शुरू में मिलती है उसके बाद जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी करना आसान होता जाता है और बीच के ओवर में थोड़ी बहुत स्पिनर को मदद मिलती है कभी कभी.
वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 9 T20 मैच खेले गए है जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 6 मैच में जीत मिली जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 मैच में जीत दर्ज कर पाई है. यहां पर अब तक सबसे ज्यादा रन टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 247 रन बनाए थे और सबसे कम रन 97 रहा है इंडिया का ही इंग्लैंड के खिलाफ.
व्यक्तिगत रिकॉर्ड किसने बनाया इतिहास
यहां पर अभिषेक शर्मा का निजी स्कोर 135 रन है जो अब तक का सबसे बड़ा निजी स्कोर है. वही गेंदबाजी में शिवम मावी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए जो यहा पर सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड है T20 मैच में. इसके अलावा इस पिच पर 230 रन का सबसे बड़ा रन चेज भी हुआ है जो साउथ अफ्रीक ने किया था इंग्लैंड के खिलाफ.
ICC MENS T20 WORLD CUP 2026 शेड्यूल जाने कब है भारत और पाकिस्तान के मैच
T20 World Cup 2026 में टॉस का रोल कितना अहम
T20 WORLD CUP 2026 के इस मैच में टॉस एक बहुत बड़ा भूमिका निभाने वाला है क्यों कि यह मैच शाम को खेला जाएगा 7 बजे से. यहां के टॉस रिकॉर्ड पर बात करते है अब तक यहां पर पहले टॉस जीतने वाली टीम ने कुल 6 मैच जीत पाई है जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 मैच ही जीत पाई है.
इस आंकड़े को देखते हुए लग रहा है कि टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा भारी कर रहा है ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे और दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाकर बल्लेबाजी को और आसान बनाने की कोशिश करेंगे. टॉस जीतने वाले कप्तान.
INDIA VS USA PLAYING 11
INDIA PLAYING 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
uSA PLAYING 11 –
मिलिंद कुमार, मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रयूज गौस (कीपर), सैतेजा मुक्कमला, श्यान जहांगीर, शुभम रंजन, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, सौरभ नेत्रवलकर, जसदीप सिंह, अली खान.
F&Q-
QUE – कितने बजे से खेला जाएगा T20 World Cup 2026 में INDIA VS USA का मैच.
ANS – आज शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा.
