T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स में ‘करो या मरो’ की जंग, क्या भारत का खेल बिगड़ेगा बारिश

T20 World Cup 2026 : T20 WORLD CUP 2026 का रोमांच भी अपने चरम पर आ गया है भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सुपर 8 मैच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले है. भारत के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति है. क्यों कि जितने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट तो हारने वाली टीम को मिला घर जाने के लिए टिकट.

T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

यह टीम दोनों टीमों के लिए केवल एक खेल नहीं होगा यह होगा एक रणनीति, इतिहास और दबाव का टक्कर भी देखने को मिलने वाली है. लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े चिन्ता की बात है कि अगर यहां बारिश हो जाए तो किसे मिलेगा फायदा क्या बारिश बिगड़ सकती है. टीम इंडिया का सेमीफाइनल प्लान तो जानने के लिए पढ़िए यह पूरा ब्लॉग पोस्ट.

ईडन गार्डन टीम इंडिया का अभेद्य किला

आपको बता दे कि ईडन गार्डेंस में अब तक कुल 18 मैच खेला गया है जिसमें पहले पारी में बैटिंग करने वाली टीम को 9 मैच में जीत मिली है जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाले टीम को 9 मैच में जीत मिली है. खास बात तो यह है कि यह पर टॉस का ज्यादा असर नहीं देखने को मिलता है.

इसे भी पढ़ें – IPL 2026 28 मार्च से होगा आगाज फाइनल 31 मई को RCB के ओपनिंग मैच और वेन्यू पर सस्पेंस बरकरार

ईडन गार्डेंस भारतीय टीम के लिए हमेशा से लकी रहा है. ईडन गार्डेंस में टी20 मैच की बात करे तो यहां पर कुल 8 टी20 मैच खेले गए जिसमें भारत ने 7 मैच में जीत मिली है. वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन में कुल 7 मैच खेली है जिसमें वेस्ट इंडीज को 3 मैच में जीत मिली है. भारत के लिए यह मैदान काफी लकी रहा है.

सेमीफाइनल से बस एक कदम दूर

इस सुपर 8 मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी आपको बता दे कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज दोनों सेमीफाइनल से बस एक कदम दूर है. भारत अपने जीत पर आगे बढ़ना चाहता है तो वही वेस्ट इंडीज अपने पुराने गौरव को दोहराने की कोशिश में है.

लेकिन सभी क्रिकेट फैन के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया ईडन गार्डेंस में अपना पुराना रिकॉर्ड को बरकरार कर पाएगी या फिर वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप में अपना दबदबा साबित करेगा.

इसे भी पढ़ें – T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की राह मुश्किल, क्या नेट रन रेट डुबो देगा टीम इंडिया को

बारिश बिगड़ सकती है खेल जानिए क्या कहते है मौसम रिपोर्ट

अब बात करे यहां के मौसम की तो यहां पर मौसम काफी सुहावना रहने वाले है लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि अगर बारिश के कारण यहां का मैच रद्द हो जाता है तो किसे फायदा है. आइए जानते है इस समय वेस्टइंडीज का रन रेट +1.791 है. भारत के पास अभी -0.100 का रन रेट है.

T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के पास 3-3 अंक हो जाएंगे. रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल की लिए क्वालीफाई माना जाएगा और टीम इंडिया को बाहर होना पड़ जाएगा.

पिच रिपोर्ट्स और रणनीति

ईडन गार्डन की पिच खासतौर पर बल्लेबाजों और स्पिनर्स को काफी पसंद आती है. भारत के पास इस समय बैटर और स्पिनर की भरमार लगी हुई है. इस समय टीम इंडिया के दुनिया का बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती है जो वेट्स के बल्लेबाजों को रोकने की काबिलियत रखते है.

T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

ऐसे में टीम इंडिया की रणनीति ये होनी चाहिए कि टीम इंडिया के कप्तान को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चाहिए और अपने स्पिनर की मदद से वेस्टइंडीज को कम रन पर रोक सके और दूसरी पारी में अपने ओपनिंग जोड़ी खासतौर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे ओपनर को पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 60 से 70 रन बनाने होंगे. तभी इंडिया की जीत हो सकती है.

T20 WORLD CUP में हेड टू हेड आंकड़े में वेस्टइंडीज का दबदबा

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के लिए मैच करो या मरो का रहने वाला है आपको बता दे कि टीम इंडिया का आंकड़ा यह बताता है कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज पर हावी नजर आती है लेकिन वेस्टइंडीज की टीम इस समय अच्छी फॉर्म में चल रही है.

अब बात करे दोनों टीमों के बीच तो कुल 30 टी20 मैच खेले गए है जिसमें टीम इंडिया को 19 मैच में जीत मिली है जबकी वेस्टइंडीज को केवल 10 मैच में जीत मिली है. T20 WORLD CUP में दोनों टीमें कुल चार बार आमने सामने भिड़ी है जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने कुल 3 मैच में जीत हासिल कर पाई है जबकि इंडिया को केवल मैच में जीत मिली है.

इसे भी पढ़ें – T20 World Cup SUPER 8 : टीम इंडिया का ‘SUPER-8’ शेड्यूल आउट जानें कब और कहाँ भिड़ेगी नीली आर्मी

इस आंकड़ों से तो यही लगता है कि टी20 मैच मैच में आगे जबकि T20 WORLD CUP में काफी पीछे है. ईडन गार्डन में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से कभी भी नहीं हारी है T20 मैच तो यही टीम इंडिया के लिए एक पॉजिटिव संकेत है.

T20 World Cup 2026 PLAYING 11

इंडिया संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग 11

साईं हॉप (कप्तान & विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, सिमरन हेटमायर, रोमन पॉवेल, सर्फ़ेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जैसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, समर जोसफ.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *