IND vs ENG T20 World cup Rivalry

IND vs ENG T20 World cup Rivalry 2026 सेमीफाइनल से पहले आंकड़ों में भारत का दबदबा जाने कैसे मिलेगी जीत

IND vs ENG T20 World cup Rivalry 2026 : इस समय t20 world cup 2026 का निर्णायक मोड आ गया है जिसका सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है आपको बता दे कि आने वाले कुछ समय क्रिकेट फैंस के लिए बीजी रहने वाला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का पहला मैच खेला जाएगा तो जबकि 5 मार्च को इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मैच मुंबई के वानखेडे में खेला जाएगा.

Ind vs eng t20 world cup 2026
Ind vs eng t20 world cup 2026

सेमीफाइनल का दूसरा मैच इंग्लैंड और इंडिया के बीच केवल एक मैच नहीं बल्कि इस समय के क्रिकेट जगत की सबसे राइवलरी बन चुका है इस मैच राइवलरी में भारत तो आगे है ही लेकिन आइए जानते है कि क्या कहते है वानखेड़े का मैदान कौन सी टीम मारेगी इसमें बाजी.

IND vs ENG T20 World cup Rivalry हेड टू हेड –

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा इस मैच में आइए जानते है भारत और इंग्लैंड में कौन है आगे.

भारत और इंग्लैंड के अबतक कुल 29 मैच t20i के खेले गए है जिसमें भारत को 17 मैच में जीत मिली जबकि इंग्लैंड को 12 मैच में जीत मिली थी. अब बात कर लेते है t20 World Cup के मैच की तो दोनों टीमों ने अब तक कुल 5 मैच खेले जिसमें भारत ने 3 मैच जीता है ज़बकी इंग्लैंड को 2 मैच में जीत मिली है.

इसे भी पढ़ें – T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स में ‘करो या मरो’ की जंग, क्या भारत का खेल बिगड़ेगा बारिश

भारत की धरती पर इन दोनों के बीच कुल 16 मैच t20i के खेले हुए है जिसमें भारत ने 10 जबकि इंग्लैंड ने 6 मैच जीत पाई है. इंग्लैंड में की धारती पर 9 मैच खेले गए है जिसमें भारत ने 4 मैच जीता जबकि इंग्लैंड को 5 मैच में जीत मिला.

इस सब आंकड़ों को देखते हुए यही लग रहा है कि भारतीय टीम चाहे घरेलू सीरीज के मैच हो या t20 world cup के मैच हो हर जगह मजबूत दिखाई देती है.

इंग्लैंड और भारत की हालिया फॉर्म

आपको बता दे कि इन दोनों टीमों के खेले गए पिछले 6 मैच में से भारत ने 5 मैच में जीत हासिल की है और सिकी शुरुआत T20 World cup 2024 से हुई थी जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रन के बड़े अंतर से हराया था उसके बाद 2025 में भारत ने इंग्लैंड से 4-1 से सीरीज जीती थी.

T20 world cup 2026
T20 world cup 2026

पिछले कुछ T20 सीरीज की बात कर इन दोनों टीमों के बीच तो 2025 मे भारत में खेली गई 5 मैचों की सीरीज को इंडिया ने 4-1 से जीती थी. उससे पहले 2022 में इंग्लैंड में 3 मैचों की सीरीज खेली गई जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीती थी. 2021 में खेली गई भारत में 5 T20 मैचों की सीरीज में भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया था.

IND vs ENG T20 World cup Rivalry रिकॉर्ड जो बनाते है इसे खास

इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में कई यादगार रिकॉर्ड है. बात करे भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे बड़ा टीम स्कोर भारतीय टीम ने वानखेड़े में 247 रन बनाया था सबसे छोटा स्कोर इंग्लैंड ने बनाया था 80 रन है.

दोनों टीमों के बल्लेबाजों में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 648 रन बनाए लेकिन वो टी20 से रिटायर हो गए है लेकिन जॉस बटलर अभी खेला रहे है जो विराट कोहली के नजदीक है. बात कर गेंदबाजों की तो क्रिश जॉर्डन ने 34 विकेट लिए और भारत की तरफ से हार्दिक पांडे ने 19 विकेट झटके है. इस रिकॉर्ड को देखकर यही पता चलता है कि दोनों देशों की खिलाड़ी एक दूसरे को काफी टक्कर देते है.

इसे भी पढ़ें – T20 World Cup 2026: भारत बनाम USA आज कितने बजे? वानखेड़े में पहला मुकाबला, पिच रिपोर्ट से लेकर रिकॉर्ड तक पूरी जानकारी

क्या कहता है वानखेड़े का इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच के सेमीफाइनल का दूसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है तो आइए जानते है क्या कहते है वानखेड़े के आंकड़े इस मैदान पर अब तक कुल 16 टी20 मैच खेले गए है जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 10 मैचों में जीत हासिल की जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 मैच जीते है.

इस मैदान पर 177 रन पहली पारी का औसत स्कोर है जबकि दूसरी पारी में 154 रन का औसत स्कोर है इस रिकॉर्ड को देखते हुए यही लगता है कि यहां पर टॉस जीतें वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है.

T20 world cup 2026
T20 world cup 2026

अब आपको बता दे कि भारत की टीम वानखेडे में कुल 7 मैच खेली है और 5 मैच जीत गई है जबकि इंग्लैंड की टीम ने 4 मैच खेली है और 2 मैच में जीत हासिल हुई है.

इस वानखेड़े के मैदान में इस वर्लकप में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन बनाया था जबकि इस मैदान पर इस वर्लकप में सबसे सफल रन चेज 230 का रहा है. हम इस आंकड़ों को देखते हुए कह सकते है कि यह मुकाबला भी हाईस्कोरिंग रहने वाला है.

T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल किसका पलड़ा भारी

5 मार्च को होने वाले इस सेमीफाइनल में केवल एक मैच नहीं होगा बल्कि एक इतिहास और वर्तमान की कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. आपको बता दे कि भारत के पास घरेलू दर्शक है जबकि इंग्लैंड के पास बड़े मैचों का अच्छा अनुभव के साथ साथ उसकी आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप हैं.

अगर आंकड़ों की बात कर तो भारत थोड़ा बहुत आगे नजर आता है लेकिन आपको बता दे कि T20 मैच खासकर के ऐसे नॉकआउट मैच में 1 ओवर में पूरी खेल बदल जाती है. यह मैच दोनों देशों के फैंस के लिए किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *