ISHAN KISHAN GIRLFRIEND

Ishan kishan Girlfriend : इशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है क्या जल्दी बजने वाली है शादी की शहनाई.

ISHAN KISHAN GIRLFRIEND: क्रिकेट के मैदान पर जब ईशान किशन छक्के छुड़ाते है. तो पूरा स्टेडियम झूम उठता है. इस समय ईशान किशन अपने बैटिंग से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चे में है. क्या आप जानते है टीम इंडिया की पॉकेट डायनामाइट का दिल किस लड़की पर आया है.

ISHAN KISAN GIRLFRIEND
ISHAN KISAN GIRLFRIEND

इस समय ईशान सोशल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्ल्डकप मैच के बाद हुए डांस करते दिख रहे है. ईशान किशन की तस्वीरें वायरल हो रही है. जिसे देखकर सभी फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या यह लड़की सिर्फ दोस्त है या दोस्त से बढ़ कर कुछ और भी है. तो आइए खोलते है इस लेख में हम ईशान किशन की लव लाइफ की उन परतों को जो अभी तक आप सबसे छिपी हुई थी.

ईशान किशन और अदिति हुंडिया

आपको बता दे कि क्रिकेट जगत और ग्लैमर जगत का नाता पुराना है. विराट और अनुष्का से लेकर केएल राहुल और अथिया शेट्टी तक इसके अलावा और कई भी जोड़ी सुर्खियां में रही है इसी लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ने वाला है ईशान किशन और अदिति हुंडिया का.

Ishan kishan
Ishan kishan

आपको बता दे कि इस रिश्ते की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया और कल रात खेले गए मैच में दोनों एक दूसरे के गले लगते हुए और साथ मे डांस करते हुए दिखे. लेकिन इससे पहले भी IPL में कई मैचों के दौरान ईशान किशन के लिए चियर करते देखा गया है जब भी ईशान किशन कोई बड़ी पारी खेलते है तब तब अदिति अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाती है.

इसे भी पढ़ें – IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार होगी ऐतिहासिक वनडे सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल

कौन है अदिति हुंडिया

आपको बता दे कि अदिति हुंडिया एक क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड के तौर पर नहीं जानी जाती है बल्कि उनकी खुद की एक मजबूत पहचान है. अदिति जयपुर की रहने वाली है और इनके पेशे की बात करे तो यह मॉडल और फैशन इनफ्लुएंसर है. इनकी करियर की शुरुआत 2017 में हुई थी जब वो राजस्थान का खिताब जीती थी.

इसके बाद उन्होंने 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया की विजेता रही है इसके अलावा यह सोशल मिडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है. आपको एक बात और बता दे कि ईशान किशन और अदिति की एक तस्वीर 3 या 4 साल पहले वायरल हुई थी.

जब पहली बार चर्चा में आया ISHAN KISHAN GIRLDFRIEND का नाम

वो साल था 2019 का और IPL का फाइनल भी जिसे कोई भी भूल नहीं सकता है मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच सांस रोक देने वाला फाइनल मैच चल रहा था तभी कैमरे में एक तस्वीर कैद हुई जो स्टैंड में बैठ कर एक मिस्ट्री गर्ल मुंबई इंडियन को जी जान से सपोर्ट कर रही थी.

ईशान किशन
ईशान किशन

तब से लेकर आज तक ईशान किशन की हर छोटी बड़ी उपलब्धि पर अदिति का रिएक्शन सोशल मीडिया में हलचल मचा देता है. चाहे वो ईशान किशन का ऐतिहासिक दोहरा शतक हो या मुश्किल समय में टीम इंडिया से ईशान किशन का बाहर होना अदिति हमेशा से उनके साथ एक मजबूत सपोर्ट बन कर खड़ी हुई है.

ईशान किशन और अदिति के बीच की केमेस्ट्री

ईशान गर्लफ्रेंड को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है क्यों की इस टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों लोग साथ में नजर आए है. लेकिन एक बात और है जब अदिति ईशान किशन एक दूसरे की पोस्ट और स्टोरी पर कॉमेंट और रिएक्शन देते है तब यह रिश्ता और भी गहरा हो जाता हैं.

इन दोनों के बीच की खास बात ये भी है कि अदिति ईशान के परिवार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है जिसको देखकर लगता है कि इन दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा है.

ईशान किशन का करियर ग्राफ

ईशान का करियर किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रहा है. बिहार ने निकलकर झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना हो चाहे IPL में मुंबई इंडियंस के लिए करोड़ों का डील पाना हो ईशान किशन के लिए यह सफर उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है.

2016 में जब ईशान अंडर 19 टीम की कप्तानी में ट्रॉफी जीते है. IPL में किशन की क्षमता को मुंबई इंडियन ने एक नया पहचान दिया उसके बाद IPL में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान के लिए बड़ी बोली लगाई.

इसके बाद ईशान ने टीम इंडिया में इंट्री मारी और अपने डेब्यू मैच में शानदार फिफ्टी लगाकर सबको बता दिया कि वो लंबे समय का खिलाड़ी है उसके बाद ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक लगाया.

क्या जल्द होगी शादी

आपको बता दे टीम इंडिया के लिए ईशान एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे है. इस समय ईशान अपने करियर के ऊंचे पड़ाव पर है और अदिति भी अपने करियर को लेकर काफी बिजी चल रही है.

आपको बता दे कि कुछ जानकार मन रहे है कि इन दोनों के परिवारों के बीच की नजदीकिया काफी बड़ी हुई है और इससे अनुमान यही लग रहा है कि ये दोनों बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है.

डिसक्लेमर

यह लेख विभिन्न श्रोतों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और सोशल मीडिया से मिली जानकारी पर आधारित है इसका मुख्य उद्देश्य केवल आपको सामान्य जानकारी देना है ना कि किसी की निजी जिंदगी में दखल देना.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *