Brijesh sharma ipl 2026 : राजस्थान रॉयल्स अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी जाती है जो अक्सर गुमनाम चेहरे पर अपना सब कुछ लुटा कर उसे रातों रात एक चमकता हुआ सितारा बना देती है वही इस बार की ipl 2026 में हुआ है जिस खिलाड़ी का नाम brijesh sharma है. आइए जानते है बृजेश शर्मा के संघर्ष की कहानी.

आईपीएल की खूबसूरती एक ये भी है कि यह पर टैलेंट को चमकने के लिए किसी को बड़े परिवार से होने की जरूरत नहीं पड़ती है.राजस्थान रॉयल ने एक बार फिर से सिदुनीय को चौका दिया है. राजस्थान ने एक बार फिर से एक हीरा तराशा है जिसकी कहानी शुक्र कर आपके आंखों से पानी आ जाएंगे. जम्मू कश्मीर के उधमपुर से निकल कर सवाईमान सिंह स्टेडियम से तक पहुंचने वाले brijesh sharma आज हर युवा की जुबान पर बोल रहा है.
कौन है brijesh sharma
बृजेश शर्मा का जन्म 16 दिसंबर 1998 को जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के एक छोटे से गांव डांडियाल में हुआ था और इनके पिता जी कपूर चंद शर्मा दिहाड़ी मजदूर है और इनकी माता जी जम्मू कश्मीर सरकार के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी है. आपको बता दे कि brijesh sharma की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.
बृजेश शर्मा की की गरीबी ऐसे थी उनको कई बार क्रिकेट के जूते और कीट भी समय से नहीं खरीद पाते थे. लेकिन इन सब के बाद भी बृजेश शर्मा ने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा और मेहनत करते रहे, बृजेश ने अपनी गरीबी के कारण 12 के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी लेकिन क्रिकेट को नहीं छोड़ा.

IPL से पहले कहा खेले थे बृजेश
आपको बता दे कि बृजेश दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज है जब वो है गेदबाजी करते है तब उनकी स्पीड 140+ के आसपास रहती है, राजस्थान रॉयल की कैप पहनने से पहले उनकी सफर भी काफी चुनौतियों से भरा रहा है.
इसे भी पढ़ें – IPL MI VS KKR : मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, जानिए वो 5 बड़े मंत्र जिनसे पलटा मैच
बृजेश ने सबसे पहले क्रिकेट की दुनिया में कदम अपने जिले उधमपुर से रखी थी उसके बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर की अंडर 19 और अंडर 25 टीमों से भी मैच खेला, लेकिन जब वहां बनाया नहीं बनी तब उन्होंने दिल्ली के तरफ रुख किया और दीपक पूनिया के मार्गदर्शन में बेहतरीन ट्रेनिंग किया और अपनी गेदबाजी को धार दिया.
बृजेश शर्मा की किस्मत तब पलटी जब 2025 में वो बंगाल में बंगाल प्रो टी20 लीग में स्मेशर्स मालदा के लिए खेलते हुए ईडन गार्डन कोलकाता में 7 मैच में 11 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा फिर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल करने के बारे में सोची।
राजस्थान रॉयल्स ने कितने में खरीदा (brijesh sharma ipl price)
आपको बता दे की राजस्थान रॉयल्स ने दिसंबर 2025 दुबई मे हुए आईपीएल 2026 के मिनी नीलामी मे बृजेश शर्मा पर भरोसा जताया और बृजेश को उनके बेस प्राइस 30 लाख मे खरीद लिया. आपको बता दे की बृजेश शर्मा को कीमत तो बहुत ज्यादा नहीं मिली पर उनको दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट के सबसे बड़े लीग का हिस्सा बनने का मौका मिला.
बृजेश शर्मा ने अपना डेब्यू मैच चेन्नई सुपर किंग (csk) के खिलाफ खेला और गुवाहाटी मे ग्रीन मैदान पर अपनी सटीक लाइन लेंथ और स्विंग के दम पर उन्होंने ने 1 विकेट कार्तिक शर्मा का लिया तब क्रिकेट के कई दिग्गजो को यह सोचने पर मजबूर किया की वह उमरन मालिक के बाद जम्मू कश्मीर ने निकलने वाले अगले बड़े तेज गेंदबाज बन सकते है.
डेब्यू मैच में किया प्रभावित
बृजेश शर्मा के राजस्थान रॉयल्स के टीम मे चुना जाना और अंतिम प्लेइंग 11 मे जगह बनाना और उसके बाद एक विकेट भी लेना वह उनकी मेहनत का नतीजा है। इसके साथ ही यह भी साबित होता है की अगर आपके पास अच्छा खेल है आपके पास प्रतिभा है तो bcci और आईपीएल की टीमें आपको आसमान से भी खोज निकालेंगी। बृजेश शर्मा का विकेट लेना का शुरुवात ही गया है लेकिन अब केवल यह देखना है की यह युवा तेज गेंदबाज इस आईपीएल मे कितने विकेट निकाल पता है।
डिस्क्लेमर
यह आर्टिकल नविनतम मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध डाटा के आधार पर लिखा गया है. अगर आप क्रिकेट दुनियां का खबर जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।
