IND vs NZ 2026 2nd ODI

IND vs NZ 2026 2nd ODI : मैच कौन जीतेगा क्या कहते है आंकड़े और पिच रिपोर्ट्स

IND vs NZ 2026 2nd ODI: मैच कौन जीतेगा भारत या न्यूजीलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस टाइम 3 वनडे मैच की सीरीज चल रही है जिसमें भारत ने पहला मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है जबकि दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी को राजकोट में दोपहर को 1:30 बजे से खेला जाएगा जिसके लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है और सवाल सिर्फ इतना है कि IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच में कौन जीतेगा क्या कहते है आंकड़े जानेंगे इस पूरी ब्लॉग पोस्ट में.

IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच की पूरी जानकारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज खेली जा रही है जिसमें भारत ने पहला मैच जीत कर पूरे उत्साह के साथ IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच खेलने के लिए उतरने वाली है जिसमें भारत के किंग विराट कोहली और रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म वापस आ गई है दूसरा वनडे मैच राजकोट के निरंजन साह क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर को 1:30 बजे से खेला जाएगा.

IND vs NZ 2026 2nd ODI क्या कहते है आमने सामने के आंकड़े

IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन साह स्टेडियम में खेला जाएगा हालांकि की भारत ने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की थी और अब दूसरे वनडे पर सभी निगाहे है यहां अपर आपको मिलने वाला है भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सभी मैच के हेड टू हेड आंकड़े.

कुल खेले गए ODI मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 122 मैच खेले गए है जिसमें भारत को 63 मैच में जीत मिली तो वही न्यूजीलैंड को 50 मैच में जीत मिली है इसके अलावा 1 मैच टाई रहा जबकि 8 मैच किसी कारणवश रद्द रहे.

विवरण आंकड़े
कुल मैच 122
भारत की जीत 63
न्यूजीलैंड की जीत 50
टाई (TIE) 01
कोई परिणाम नहीं निकला 08

भारत में खेले गए कुल मैच

दोस्तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारत में अब तक कुल 41 मैच खेले गए है जिसमें भारत ने 32 मैच जीता है और न्यूजीलैंड को 8 मैच में जीत मिली जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है.

विवरण रिकॉर्ड
कुल मैच भारत में41
भारत की जीत 32
न्यूजीलैंड की जीत 08
बेनतीजा 01

पिछले 5 मैच का रिकॉर्ड

IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच से पहले मैं आपको बता दूं कि दोनों टीमों ने अपने पिछले 5 वनडे मैच खेले जिसमें भारत ने अपने पिछले 3 वनडे मैच साउथ अफ्रीका से और एक वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया और एक वनडे मैच न्यूजीलैंड से खेले है जिसमें भारत को 4 वनडे मैच में जीत मिली जबकि 1 मैच में साउथ अफ्रीका से हारना पड़ा था
अब बात करे न्यूजीलैंड की तो न्यूजीलैंड ने अपने पिछले 5 वनडे मैच में वेस्ट इंडीज से 3 वनडे मैच और एक वनडे मैच इंग्लैंड से और एक इंडिया से खेला है जिसमें न्यूजीलैंड को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 वनडे मैच में जीत मिली जबकि भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था.

READ MORE

IND vs NZ 2026 2nd ODI पिच रिपोर्ट्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा जिसका बाउंड्री छोटी और आउटफील्ड काफी तेज होती है जिससे कि यहां पर रनों की बरसात होना तय माना जाता है.

बल्लेबाजी की बल्ला चलेगा या फिर गेंदबाजी की फिरकी

IND vs NZ 2026 2nd ODI राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 14 जनवरी को खेला जाएगा. आपको बता दे कि यहां की बाउंड्री छोटी और आउटफील्ड तेज होती है जिससे यहां पर बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है.


वही गेंदबाजी की बात की जाए तो यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजी को थोड़ी बहुत मदद मिलती है पर जैसे जैसे खेल आगे जाता उसके बाद तेज गेंदबाजों की कुटाई स्टार्ट हो जाती और स्पिनर्स कुछ टर्न के जरिए विकेट निकालने में सफल होते है.

मौसम का मिजाज

IND vs NZ 2026 2nd ODI राजकोट में खेला जाना है 14 जनवरी को तो बात किया जाए कि क्या यहां का मौसम क्रिकेट खेलने के लायक रहेगा या नहीं तो एक्यूवेदर के अनुसार यहां पर 14 जनवरी को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा बारिश का दूर दूर तक नाम नहीं है बल्कि अच्छी धूप खिली रहेगी और और हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर रहने वाली है.

टॉस फैक्टर

अब बात करे टॉस और ओस फैक्टर का तो इस IND vs NZ 2026 2nd ODI में टॉस का एक अपना अलग ही स्वैग रहता है क्यों कि यहां शाम को ओस रहती है जिससे गेंदबाजी करना थोड़ी बहुत मुश्किल हो सकती है इसलिए टॉस जीतने वाली टीम हमेशा पहले गेंदबाजी करती है.

पिच का औसत रन रिकॉर्ड

राजकोट में अब तक कुल 7 वनडे मैच खेले गए जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 6 मैच जीत चुकी जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम केवल एक मैच जीती है यह पर पहले पारी का औसत स्कोर वो 332 रन रहता है और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम का औसत 254 रन रहता है.

राजकोट में भारत का रिकॉर्ड

राजकोट में भारत के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं है भारत यहां पर कुल 4 वनडे मैच में से 3 वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि 1 मैच में भारत को 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिली थी वहीं बात किया जाए तो अभी तक इस स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच यह पहला मैच होने वाला है.

भारत की संभावित प्लेइंग

पहले वनडे मैच में मिली जीत के बाद IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव करना बेइमानी होगी फिर राजकोट की पिच को देखते हुए एक अतिरिक्त स्पिनर्स और बैटर को मौका मिल सकता है — रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयश अय्यर, KL राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, नीतीश कुमार रेड्डी.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग

पहले वनडे मैच में मिली हर के बाद न्यूजीलैंड की टीम बदलाव करना चाहेगी – देवेन कॉनवे (विकेट कीपर), हेनरी निकोल्स, विल यांग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप, मिचेल हेय, मिचेल ब्रेसवेल (कप्तान), जेकरी फॉल्क्स, क्रिस्टियन क्लर्क, कायल जेम्सन , निक केली.

IND vs NZ 2026 2nd ODI मैच प्रिडिक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे मैच में आंकड़ों को देखते हुए ऐसा लग रहा हैं कि भारत की स्थिति राजकोट में कमजोर है पर मौजूदा फॉर्म को देखते हुए IND vs NZ 2026 2nd ODI में भारत को जीत मिलने की उम्मीद है पर यह सब कुछ निर्भर रहेगा कि टॉस कौन जीतेगा.

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी (जैसे प्लेइंग 11 और रिकॉर्ड) मौजूदा रिकॉर्ड और विभिन्न रिपोर्ट्स पर आधारित है मैच के दिन टॉस और टीम प्रबंधन के फैसलों के अनुसार प्लेइंग 11 में बदलाव संभव है हमारा मकसद केवल आपको सूचना देना है हम किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी या अवैध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देते है खेल के आंकड़ों में मानवीय त्रुटि की संभावना हो सकती है इसलिए किसी भी निर्णय लेने से पहले आधिकारिक स्रोतों से जरूर मिलान करे.

4 thoughts on “IND vs NZ 2026 2nd ODI : मैच कौन जीतेगा क्या कहते है आंकड़े और पिच रिपोर्ट्स”

  1. Pingback: IND vs NZ 3rd ODI इंदौर की पिच क्या कहती है जानिए पूरी

  2. Pingback: IND vs NZ T20 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *