IND vs AFG

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार होगी ऐतिहासिक वनडे सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल

IND vs AFG : अभी तो वर्ल्डकप का खुमार क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है उसके बाद होगा क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग IPL लेकिन उसके बाद होने वाली है IND vs AFG के बीच पहली 3 वनडे मैचों की सीरीज. यह खबर भारतीय और अफगानिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है.

IND VS AFG
IND VS AFG

यह खबर आते ही क्रिकेट के फैंस में दोहरी खुशी की लहर है क्यों कि इस बार यह मुकाबला अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान से होने वाला है और इस मैच में आपको विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होगी. यह सीरीज टीम इंडिया को WORLD CUP 2027 के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है.

क्रिकेट इतिहास में पहली बार IND vs AFG के बीच ODI सीरीज

आपको बता दे कि अभी तक IND vs AFG के बीच वनडे मैच केवल वर्ल्ड कप या एशिया कप जैसी बड़े मंच पर खेले गए है लेकिन इस बार क्रिकेट इतिहास में पहली बार IND vs AFG के बीच ODI सीरीज होने वाली है. और यह सीरीज IPL 2026 के बाद जून में होने वाली है.

इसे भी पढ़ें – IND vs ENG T20 World cup Rivalry 2026 सेमीफाइनल से पहले आंकड़ों में भारत का दबदबा जाने कैसे मिलेगी जीत

यह सीरीज केवल एक मैच नहीं होगा बल्कि अफगानिस्तान में क्रिकेट के बढ़ते हुए कद को और भारत के साथ उनके बढ़ते रिश्ते को दर्शाने के लिए यह सीरीज है खेली जाएगी. यह साल क्रिकेट के फैंस के लिए बहुत ही बिजी रहने वाला है क्यों कि वहीं इस समय टी20 का वर्ल्ड कप हलचल चल रहा है. उसके बाद IPL होगा इसके बाद IND vs AFG सीरीज होने वाली है.

न्यू चंडीगढ़ में होगा एकमात्र टेस्ट

इस दौरे पर केवल 3 वनडे मैचों की सीरीज ही नहीं खेली जाएगी बल्कि 1 टेस्ट मैच भी खेला जाएगा इसकी शुरुआत 10 जून से न्यू चंडीगढ़ में हो जाएगा. आपको बात दे कि यह IND vs AFG के बीच टेस्ट का दूसरा टेस्ट मैच होगा.

IND vs AFG
IND vs AFG

इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान ने अपना पहला ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी भारत खिलाफ ही 2018 में खेला था. अब 8 साल बाद एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच होने वाला है.

IND vs AFG ODI सीरीज का शेड्यूल

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच में 3 मैचों कि सीरीज जून में होनी है इसके लिए वेन्यू और तारीख की भी BCCI ने घोषणा कर दी है जिसके अनुसार पहला मैच 14 जून को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में खेला जाना है. दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
तीसरा यानी कि अंतिम मैच 20 जून को चेन्नई (तमिलनाडु) में खेला जाना है.

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 14 जून 2026 धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
दूसरा वनडे 17 जून 2026 लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
तीसरा वनडे 20 जून 2026 चेन्नई (तमिलनाडु)
पहला टेस्ट 6 जून 2026 न्यू चंडीगढ़

मिशन 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी

इस समय भले हि टी20 वर्ल्ड कप का दौर चल रहा है लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें 2027 वनडे वर्ल्डकप पर टिकी है. आपको बता दे कि यह वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए अपनी रणनीति और युवा खिलाड़ियों को आजमाने का सुनहरा मौका मिलेगा. इस सीरीज में टीम इंडिया अपने घरेलू मैच में अफ़ग़ानिस्तान जैसी स्पिन फ्रेंडली टीम के खिलाफ भारत के लिए अच्छी चुनौती साबित होगी.

क्या विराट और रोहित की होगी वापसी

इस सीरीज की खबर आते ही सभी क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल आने लगा कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होगी तो मैं आपको बता दूं कि इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय मानी जाती है लेकिन इस पर अभी BCCI ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है इसका फैसला IPL 2026 के समापन के बाद होगा.

ROHIT SHARMA , VIRAT KOHLI
ROHIT SHARMA , VIRAT KOHLI

अफगानिस्तान को होगी अग्निपरीक्षा

अफगानिस्तान की टीम एक अंडरडॉग रही है लेकिन इस समय रशीद खान, मुजीबुर्रहमान और मोहम्मद नबी जैसे दिग्गज के साथ यह टीम बड़ी से बड़ी टीम को हराने के माद्दा रखते है. आपको बता दे कि इंडिया को इंडिया में हराना अफगानिस्तान के लिए एक अग्निपरीक्षा होने वाली है इसके साथ ही यह साबित होगा कि अफगानिस्तान की टीम वनडे फॉर्मेट में दुनिया की टॉप टीमों में कितनी जगह बना पाती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *