IND VS ENG PLAYING 11 : इस समय टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है जिसमें एक फाइनलिस्ट का नाम भी सामने आ गया है. कल रात हुए न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में तो न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 9 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की इस जीत के हीरो रहे फिन एलेन ने 33 बाल में 100 रन बनाए.

अब बारी है इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा सेमीफाइनल जो कि खेला जाने वाला है मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब सवाल ये है कि ये मैच कौन सी टीम जीतेगी, बल्कि ये भी की क्या रहने वाली है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या मोहम्मद सिराज की मिलेगा मौका और बुमराह को और कैसा रहने वाला है मुंबई का वानखेड़े पिच का मिजाज तो आइए जानते है इस लेख में की वानखेड़े की पिच किसे देगी मदद.
वानखेड़े में भारत का और इंग्लैंड का रिकॉर्ड
वानखेड़े में दोनों टीमों ने बहुत सारे मैच खेले है जिसमें उनको जीत भी मिली है तो साथ में हार भी मिली है तो आइए जानते है वानखेड़े की पिच पर कौन कितना असरदार रहा है. सबसे पहले हम बात करेंगे इंग्लैंड की तो इंग्लैंड ने यह पर कुल 4 मैच खेले है जिसमें इंग्लैंड को 2 मैच में जीत मिली है जबकि 2 मैच में हर का सामना करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें – IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार होगी ऐतिहासिक वनडे सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल
इंडिया की बात किया जाए तो इंडिया ने इस पिच पर T20 MATCH के 7 मैच खेले है जिसमें टीम इंडिया को 5 मैच में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी इस रिकॉर्ड कोड़ेखते हुए यही लग रहा है कि इंडिया थोड़ी सी आगे चल रही है लेकिन हम इंग्लैंड को हल्के में नहीं ले सकते है.
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट्स
वानखेड़े की पिच अपनी लाल मिट्टी के लिए मशहूर है यहां की पिच पर बल्लेबाजों को बल्लेबाजी में मदद करती है जबकि गेंदबाजों के लिए भी काफी मददगार होती है.

बल्लेबाजों की मौज
वानखेड़े की बाउंड्री छोटी है और यहां की मिट्टी में काफी उछाल मिलता है जिसके कारण गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. और बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां पर चौके और छक्के की बारिश देखने को मिलती है. यही कारण है कि यहां पर पावरप्ले में जमकर रन बरसते है.
गेंदबाजो कि चांदी
वानखेड़े की पिच पर इस समय हरी घास है जिसके कारण तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है खासकर करके इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को जिसमें जैफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों को. पर जैसी जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच सूखेगी तो वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर्स अपनी छाप छोड़ेंगे.
ओस फैक्टर
यहां पर शाम को अक्सर ओस रहती है और नाइट वाले मैच में ओस अपनी खुद एक भूमिका निभाती है दूसरी पारी में गेदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है क्यों कि ओस के कारण गेंद गीली हो जाती है और हाथ से फिसलती है. इसलिए यहां कप्तान टॉस जीतने के साथ ही पहले गेंदबाजी करना पसंद करते है ताकि दूसरी पारी में आसानी से रन बना सके.
IND VS ENG PLAYING 11
आपको बता दे टीम इंडिया अपनी इस प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने वाली है सबसे पहले तो इस मैच में मोहम्मद सिराज को खिलाया जा सकता है क्यों कि वे केवल एक ही मैच खेले थे इस वानखेड़े में USA के खिलाफ जिसमें उसे तीन विकेट मिला था. उसके बाद रिंकू सिंह को शामिल किया जा सकता है अभिषेक शर्मा की जगह क्यों कि वो इस समय काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे है ऐसे में टीम इंडिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी.

ईशान किशन के साथ में आपको संजू सैमसन ओपनिंग करने वाले है जबकि 3 नंबर पर आपको तिलक वर्मा और 4 नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ओर गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के साथ में जसप्रीत बुमराह शुरुआत करने वाले है जबकि इस मैच में अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11– ईशान किशन (कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 – हैरी ब्रुक (कप्तान), जॉस बटलर (कीपर), फिलिप साल्ट, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफरा आर्चर, आदिल राशिद, जिमी ओवरट्न, लुक वुड.
डिस्क्लेमर – इस आर्टिकल में दी गई प्लेइंग 11 केवल संभावित है टॉस के बाद इसमें बदलाव संभव है.
