​IND vs ENG Semifinal

​IND vs ENG Semifinal: सांसे रोक देने वाले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से धूल चटाई, ये रहे जीत के वो 6 असली हीरो

​IND vs ENG Semifinal : ​IND vs ENG Semifinal के हाइवोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस मैच में करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल की धड़कने बढ़ी हुई थी जिसमें भारतीय टीम के वो जांबाजों ने इंग्लैंड के मुंह से जीत को शानदार तरीके से छीन लिया और शान से फाइनल में प्रवेश किया.

ind vs eng semifinal
ind vs eng semifinal

इस सांस रोक देने वाले मैच में टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे वो 6 जांबाज खिलाड़ी जिन्होंने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से भारतीय टीम को यह मैच जिताया है और एक इतिहास लिखा तो आइए जानते है उन 6 खिलाड़ियों के बारे में की किसने कितना योगदान दिया है इस जीत में.

संजू सैमसन विशाल स्कोर की मजबूत नींव

जब टॉस हारने के बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो सबकी नजरें एक बड़े स्कोर पर थी. पर कुछ ही देर बाद अभिषेक शर्मा फिर से 7 बाल पर 9 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन आज फिर से एक बार संजू सैमसन ने चयनकर्ताओं को निराश किया और 89 रन की तूफानी पारी खेली और इंग्लैंड के गेंदबाजी धज्जियां उड़ा दी.

संजू सैमसन की 89 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के ऊपर दबाव बना और इंग्लैंड की टीम यह मैच हार गई.

इसे भी पढ़ें – IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार होगी ऐतिहासिक वनडे सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल

शिवम दुबे का मिडिल ऑर्डर में तूफान

जैसे ही संजू सैमसन आउट हो गए उसके बाद रन की गति को बढ़ाने की जिम्मेदारी मिडिल ऑर्डर के कंधों पर आ गई और शिवम दुबे ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पावर हिटिंग 25 गेंदों में 43 रन की पारी खेली. शिवम दुबे की इस छोटी सी पारी ने टीम इंडिया के रन गति को गिरने नहीं दिया जिसकी वजह से मैच का रुख भारत की तरफ बढ़ गया.

इसे भी पढ़ें – IND vs ENG T20 World cup Rivalry 2026 सेमीफाइनल से पहले आंकड़ों में भारत का दबदबा जाने कैसे मिलेगी जीत

ईशान किशन का छोटी गेंद से बड़ा धमाका

जिस तरह से ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली उनकी इस छोटी से पारी ने भारत को वो मोमेंटम दिया जिसकी जरूरत अंतिम ओवरों में टीम इंडिया को इतने बड़े टोटल तक पहुंचने में मदद की.

Jaspreet Bumrah यॉर्कर किंग ने फिर से बचाई लाज

IND vs ENG Semifinal में भले ही यॉर्कर किंग के आंकड़ों में विकेट कम दिखे पर Jaspreet Bumrah ने जो चमत्कार इंग्लैंड के खिलाफ किए बुमराह ने केवल 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 1 विकेट भी निकाला.

Jaspreet Bumrah
Jaspreet Bumrah


Jaspreet Bumrah की गेदबाजी का टर्निंग पॉइंट था जब टीम इंडिया अपने मुश्किल वक्त में 16वे में गेदबाजी करने आते है जसप्रीत बुमराह जिसमें मात्र 8 रन दिए और 18वे ओवर में 6 रन देकर टीम इंडिया को जीत के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया.

IND vs ENG Semifinal हार्दिक पंड्या की आलराउंड प्रदर्शन ने जीता सबका दिल

जब जब टीम इंडिया मुसीबत में होती है तब तब कप्तान बुमराह या हार्दिक पंड्या को बुलाते है और वही इस बार भी हुआ हार्दिक पंड्या इस बार भी संकट मोचन की भूमिका नजर आए हार्दिक ने 27 रन की पारी खेली.

गेदबाजी की बात किया जाए तो हार्दिक ने 2 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए जिसमें उन्होंने दिल साल्ट और सैम करन को आउट किया और जैकब बेथेल को रन आउट भी हार्दिक ने ही किया इसकी वजह से टीम इंडिया इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर पाई.

अक्षर पटेल फील्डिंग और गेदबाजी के बेताज बादशाह

आपको बता दे कि इस मैच में सबसे साइलेंट किलर अक्षर पटेल साबित हुए अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को सबसे ज्यादा चोट दिए है. अक्षर पटेल ने गेदबाजी करते हुए 1 विकेट के साथ साथ 3 शानदार कैच भी लिया जो बाउंड्री के पास थे. इसलिए कहा जाता है “catches win matches”, और आज ये कहावत सच साबित हुई.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *