Ipl 2008

ipl 2008 : क्रिकेट के वो 45 दिन जिसने सब कुछ बदल दिया. कैसे राजस्थान रॉयल्स ने जीता पहला खिताब

ipl 2008 : आज हम जिस आईपीएल को देख रहे है क्या आपको पता है कि उसकी शुरुआत कैसे हुई थी और उनका चैंपियन कौन सी टीम बनी थी. क्या आप जानते है 18 अप्रैल 2008 की शाम को जब ipl की शुरुआत हुई थी. उस शाम से न केवल क्रिकेट बदला बल्कि उस शाम को कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो आज तक कायम है.

ipl 2008 rajsthan royals
ipl 2008 rajsthan royals

आईपीएल 2008 को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच से शुरू हुआ था जिसमें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को इस मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. आपको बता दे कि जो फैंस आज के ipl को मिल रही है इससे ज्यादा कही पहले सीजन में मिली थी. चलिए जानते है क्रिकेट के गलियारे से आईपीएल 2008 की वो अनसुनी कहानियां.

क्रिस्टल और ग्लैमर का महासंगम

जब ipl की शुरुआत हुई थी तब सभी को एक सर्कस मात्र लग रहा था लेकिन जब से टीम इंडिया 2007 में t20 वर्ल्ड कप जीती थी तभी से bcci ने एक लीग बनाने की सोच रही थी जैसी अन्य खेलो में चल रहा है. इसी को देखते हुए ललित मोदी के इस विजन से सब कुछ बदल दिया था. जिसमें बॉलीवुड की अभिनेता और अभिनेत्रियां अपनी टीमों के झंडे लेकर मैदान पर लहराया.

आपको बता दे की उस समय एम एस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिनको चेन्नई सुपर किंग ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा था. किसी ने सोचा नहीं था कि उस समय यह शुरू हुआ खेल आज क्रिकेट का इतिहास और भूगोल दोनों को बादल दिया.

ipl 2008 की टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स
राजस्थान रॉयल्स
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
डेक्कन चार्जर्स
किंग इलेवन पंजाब
दिल्ली डेयरडेविल्स
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु

इसे भी पढ़े – Ipl 2026 schedule : क्या RCB दुबारा कर सकती है ट्रॉफी पर कब्जा. जानिए कब और कहा पर खेला जाना है पूरा मुकाबला.

ipl 2008 के पहले मैच में ब्रैंडम मैकुलम का वो तूफान जिसमें बह गई RCB

ipl 2008 की शुरुआत 18 अप्रैल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ था जिसमें ब्रैंडम मैकुलम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 बाल में 158 रन की तूफानी पारी खेली. जो पूरे क्रिकेट इतिहास में आज तक रिकॉर्ड है. इसके जवाब में RCB ने केवल 82 रन बनाया था.

rajsthan royals
rajsthan royals

कैसी बनी राजस्थान रॉयल्स चैंपियन

जिस वक्त नीलामी हुई थी उस वक्त कागज पर कमजोर लग रही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सबको फाइनल जीतकर चौका दिया. आपको बता दे कि केवल शेन वॉर्न ही एक अच्छे स्टार खिलाड़ी थे राजस्थान की टीम में वो भी क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे. लेकिन उनका अनुभव बहुत काम आया और उन्होंने एक ऐसे टीम बनाई जो बड़ी से बड़ी टीमों को धूल चटा दी.

इसे भी पढ़ें – Hardik Pandya New Girlfriend? नताशा से तलाक के बाद इस विदेशी हसीना के साथ दिखे संकेत

आपको बता दे कि फाइनल की उस रात जब राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने भिड़ी तो सभी को लग रहा था कि राजस्थान की टीम काफी कमजोर है और चेन्नई की कप्तान धोनी पिछले साल T20 world cup जीतकर आए थे. लेकिन सभी को चौंकाते हुए शेन वॉर्न की सेना ने चेन्नई के शेरों को ढेर कर के फाइनल जीत लिया.

फाइनल का वो मोमेंट जिसने सभी की सांसे रोक दी थी

क्या आपको याद है कि 1 जून 2008 को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में जब फाइनल खेला गया था तो मैच में इतना रोमांच पैदा हुआ था कि सभी की सांसे थम सी गई थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए.

राजस्थान को जीत के लिए 1 ओवर में 8 रन चाहिए थे और सभी की सांसे थम सी गई थी. और इसको लेकर आए चेन्नई की तरफ से बालाजी. बालाजी की पहली गेंद पर तनवीर ने 1 रन लिए उसके बाद दूसरी बाल डाट हो गई और तीसरी बाल पर फिर से एक रन मिला और अब राजस्थान को जीत के लिए 3 गेंद पर 6 रन की जरूरत थी और एक बार सभी की आंखों में आंसु थे.

उसके बाद बाला जी ने लगातार दो वाइड गेंद डाली और फिर बालाजी ने 1 रन दिया उसके बाद 5वीं गेंद पर तनवीर ने दो रन लिया और अब राजस्थान को जरूरत थी 1 गेंद पर एक रन की तो और तनवीर ने एक रन लेकर राजस्थान को फाइनल की ट्रॉफी दिलाई.

यूसुफ पठान और सोहेल तनवीर जीत के हीरो

इस ipl के फाइनल में यूसुफ पठान ने न केवल शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए बल्कि फाइनल में बैटिंग से 56 रन की तूफानी पारी भी खेले थे और सोहेल तनवीर ने गेदबाजी में 1 विकेट लिया और फाइनल में लास्ट रन भी सोहेल तनवीर के बल्ले से ही निकला था.

ipl 2008 का वो विवाद हैं जो आज भी याद है

आपको बता दे कि जितना रोमांच भरा यह सीजन रहा है उतना ही बड़ा यहां पर एक विवाद भी हो गया था जिसको लेकर आज भी फैंस की आंखों में पानी आ जाता है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में हरभजन सिंह ने श्रीशांत को थप्पड़ मार दिया. और श्रीसंत रोने लगे.

आपको बता दे कि मैदान पर रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें आज भी चर्चित तस्वीरों में से के है और यह थप्पड़ ipl पर एक कलंक साबित होता है. और इसके बाद हरभजन को पूरे टूर्नामेंट से बन कर दिया गया था.

F&Q

Q 1. आईपीएल 2008 का पहला मैच किसके किसके बीच हुआ था, और कौन जीता था?
आईपीएल 2008 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में हुआ था. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को 140 रन जीत मिली थी.
Q 2. आईपीएल 2008 फाइनल में मैन ऑफ द मैच कौन था?
राजस्थान रॉयल्स के यूसुफ पठान को उनके शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन (3 विकेट, 56 रन) करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था.
Q 3. आईपीएल 2008 में किस खिलाड़ी ने सबसे पहला शतक लगाया था?
ब्रैंडम मैकुलम ने पहले ही मैच में 158 रन की तूफानी पारी खेली थी. और यही ipl इतिहास का पहला शतक जड़ा था.

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया था. इस आर्टिकल में दिए गए आकड़े सार्वजनिक क्रिकेट रिकॉर्ड और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *