ipl 2009

IPL 2009 : क्यों साउथ अफ्रीका में खेला गया था. कैसी बनी थी डेक्कन चार्जेस चैंपियन.

IPL 2009 : क्या आप जानते है कि पिछले साल इतना सफलता पाने वाले IPL को अगले ही साल भारत में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. IPL 2009 को भारत में न करा कर बल्कि साउथ अफ्रीका में शिफ्ट कर दिया है. इसमें स्पिनर को नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों का बोलबाला था. यह आईपीएल भी भारत में हुई आईपीएल की तरह ही ग्लोबल ब्रांड बन चुका था.

ipl 2009
ipl 2009

इस आईपीएल में वो सब कुछ देखने को मिला था जो पिछले वाले में नहीं था. इस IPL की पहली बात तो यह भारत में न होकर बल्कि अफ्रीका में कराया गया था तो वही पिछले साल हुए IPL में सबसे निचले पायदान पर रहने वाली टीम डेक्कन चार्जेस इस बार चैंपियन बनकर उभरी थी और RCB ने भी इस आईपीएल में अनिल कुंबले की कप्तानी फाइनल तक का सफर किया था.

भारत से क्यों साउथ अफ्रीका शिफ्ट हुआ IPL 2009

साल 2009 में भारत में लोक सभा के चुनाव होने थे जिसके चलते भारतीय सरकार ने अपने यहां के सुरक्षा के चलते BCCI को सख्त हिदायत दी कि आप आईपीएल को बंद कर दे या लेट कर दे पर BCCI के तत्कालीन अध्यक्ष ललित मोदी ने मात्र 20 दिन में आईपीएल को साउथ अफ्रीका से बात करके साउथ अफ्रीका में शिफ्ट करा दिया.

जब साउथ अफ्रीका में इस आईपीएल को शिफ्ट किया गया तो सभी फैंस निराश हो गए थे लेकिन अफ्रीका में इस क्रिकेट के महा पर्व को इतना प्यार मिला कि सभी फैंस खुशी से झूम उठे थे. यहां की पिचों पर तेज उछाल के साथ भारतीय खिलाड़ियों का असली परीक्षा होने वाली थी. क्यों कि यहां की पिच पर केवल तेज गेंदबाज को मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें – ipl 2008 : क्रिकेट के वो 45 दिन जिसने सब कुछ बदल दिया. कैसे राजस्थान रॉयल्स ने जीता पहला खिताब

ipl 2009 की टीमों के नाम

इस बार भी आईपीएल में कुल 8 टीमों ने भाग लिए था. और सभी टीमों ने 14 मैच खेले गए थे और फिर टॉप की टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया.

चेन्नई सुपर किंग्स
राजस्थान रॉयल्स
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
डेक्कन चार्जर्स
किंग इलेवन पंजाब
दिल्ली डेयरडेविल्स
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु

जीरो से कैसे हीरो बना डेक्कन चार्जेस

जब IPL 2008 की शुरुआत हुई थी तो उसमें डेक्कन प्वाइंट टेबल में नंबर 8 पर थी लेकिन आईपीएल 2009 में डेक्कन की टीम एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में वो कर दिखाया जो कभी किसी ने सोचा नहीं था. अपनी रणनीति और जर्सी बदली तो उसके साथ ही खिलाड़ियों का जज्बा भी बदल गया.

डेक्कन चार्जेस
डेक्कन चार्जेस

आपको बता दे कि डेक्कन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सेमीफाइनल खेलते हुए 85 रन की वो तूफानी पारी आज भी फैंस को जेहन में याद है. आपको बता दे कि इसी चार्जेस की तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा ने हैट्रिक विकेट लेट हुए खुद को एक बेहतरीन आल राउंडर साबित किया.

ipl 2009 का फाइनल

आपको बता दे कि जो टीम पिछले सीजन में सबसे निचले पायदान पर रही इस बा वो एक चैम्पियन बन का उभरी थी आपको बता दे कि यह मैच 24 मई को जोहांसबर्ग में खेला गया था. जिसमें एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली चार्जेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए.

इसके जवाब में अनिल कुंबले वाली टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम मात्र 137 रन ही बना सकी और इस तरह से चार्जेस ने 6 रन से जीत कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया.
इस मैच में डेक्कन के तरफ से 53 रन की पारी हर्षल गिब्स खेली और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के तरफ से 4 विकेट अनिल कुंबले ने लिए थे.

ipl 2009 की बड़े आंकड़े और रिकॉर्ड

ipl 2009 के कुछ रिकॉर्ड की बात करे तो ऑरेंज कैप होल्डर रहे मैथ्यू हेडन ने कुल 12 मैच खेले थे और 572 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राईक रेट 144 रहा. और पर्पल कैप की बात करे तो आरपी सिंह को मिला और उसने16 मैच में 23 विकेट लिए थे. इस ipl के प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट रहे एडम गिलक्रिस्ट ने अपने कप्तानी और बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था.

ipl 2009 के महत्वपूर्ण जानकारी

आईपीएल अपने दूसरे साल में ही भारत के बाहर साउथ अफ्रीका में खेला गया था. और यहां पर क्रिकेट फैंस ने आईपीएल को शानदार समर्थन दिया और यह एहसास नहीं होने दिया कि यह टूर्नामेंट भारत में नहीं बल्कि अफ्रीका में हो रहा है.

इस मैच का सबसे महत्वपूर्ण फैक्ट ये था कि पिछले साल सबसे फिसड्डी रहने वाली है टीम ने सबको हैरान कर दिया. एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी कप्तानी में जिस तरह से सूझबूझ कर डेक्कन चार्जेस को जिताया उससे उनकी बड़ी सराहना हुई.

एक लाइन में कहा जाए तो यह आईपीएल भारत से दूर होने के बाद भी काफी यादगार रहा और शानदार सफलता हासिल किया. जिसके वजह से ipl को एक ग्लोबल ब्रांड बन दिया.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q 1. आईपीएल 2009 किस देश में खेला गया था?
आईपीएल 2009 साउथ अफ्रीका में आयोजित किया गया था बहुत में चुनाव के चलते.
Q 2. आईपीएल 2009 में किस टीम ने ट्रॉफी जीता था?
गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन ने खिताब जीता था.
Q 3. आईपीएल 2009 का फाइनल किसके किसके बीच हुआ था.
आईपीएल 2009 का फाइनल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चार्जेस के बीच खेला गया था.

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल जानकारी के लिए लिखा गया है इसमें दी गई जानकारी सार्वजनिक क्रिकेट रिकॉर्ड और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *