IPL 2026 : भारत में क्रिकेट का महाकुंभ स्टार्ट हो चुका है और इसका पहला मैच आईपीएल की दो सबसे धाकड़ टीमों के बीच होने वाला है. IPL 2026 का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है और सभी फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है. इस मैच में आपको बता दे की रनों की जम के बारिश देखने को मिलने वाली है.

आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन क्या आप जानत है पिछली की साल की चैंपियन आरसीबी क्या हैदराबाद का तूफान रोक पाएगी. तो आइए जानते है क्या कहते है दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और कौन किस पर भारी है.
हेड टू हेड आंकड़े में कौन किंग और कौन सिकंदर
आईपीएल की दो सबसे बड़ी टीमों में आरसीबी और सनराइजर्स के आंकड़ों की बात करे तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पलड़ा हल्का अपनी तरफ झुका नजर आता है. इन दोनों के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद को 13 मैच में जीत मिली है जबकि आरसीबी को 11 मैच में जीत मिली थी और इनके बीच में 2 मैच का नतीजा नहीं आया था.
इसे भी पढ़ें IPL 2009 : क्यों साउथ अफ्रीका में खेला गया था. कैसी बनी थी डेक्कन चार्जेस चैंपियन.
लेकिन आपको बता दे कि पिछले कुछ साल में आरसीबी ने अच्छी वापसी की और कड़ी टक्कर दे रही है सनराइजर्स हैदराबाद को. इसके अलावा आंकड़े ये कहते है कि हैदराबाद की टीम बेंगलुरु में आरसीबी को कड़ी टक्कर देती है.

हाई स्कोरिंग मैच का गवाह जब रनों का पहाड़ खड़ा किया था
एक बात और है जो इन दोनों टीमों को खास बनाती है इनका हाईस्कोरिंग मैच साल 2024 का वो मैच जो हर फैंस के जेहन आज भी याद है इन दोनों के बीच हाईस्कोरिंग मैच बेंगलुरु के मैदान में ही हुआ था. आपको बता दे कि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों को जमकर धोया था. हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था।
लेकिन इतने बड़े स्कोर होने के बाद भी रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हार नहीं मानी थी और आरसीबी ने 262 रन का स्कोर बनाया. आरसीबी ने भले ही यह मैच हार गया लेकिन उसने बता दिया कि आरसीबी भी बड़े मैच की खिलाड़ी है।
इसे भी पढ़ें ipl 2008 क्रिकेट के वो 45 दिन जिसने सब कुछ बदल दिया. कैसे राजस्थान रॉयल्स ने जीता पहला खिताब
आईपीएल का एक और रिकॉर्ड भी इन दोनों टीमों के बीच है जो इन दोनों की राइवलरी को और भी खास बनाता है. आरसीबी और सनराइजर्स के बीच खेले गए मैच में इन दोनों के बीच सबसे कम स्कोर आरसीबी का 68 रन रहा है लेकिन एक बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी आरसीबी को मात्र 72 रन पर लपेट दिया था।
टॉस का खेल किसे बनाता है विनर
क्रिकेट में एक कहावत है टॉस जीतो और मैच जीतो लेकिन इन दोनों टीमों के बीच यह कहावत ठीक नहीं बैठती है. इन दोनों टीमों के बीच टॉस के आंकड़ों की बात करे तो सनराइजर्स ने 11 बार टॉस जीता जबकि आरसीबी ने 14 मैच में टॉस जीती है।
अब बात करे तो इन दोनों टीमों के टॉस जीतने के बाद मैच जीतने की तो दोनों टीमों ने टॉस जीतने के बाद केवल 5-5 मैच ही जीती है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतना उतना बड़ा मायने नहीं रखता है. अगर कोई बात इस पिच पर मायने रखती है तो वो है यहां पर पावर हिटिंग बल्लेबाजी और दोनों टीमें बखूबी ये हुनर जानती है.

IPL 2026 RCB vs SRH में क्या होगा हाईस्कोरिंग मैच
आईपीएल 2026 का आगाज होने में बस कुछ ही दिन बाकी है और इस बार का मुकाबला भी पिछली बार की तरह ऐतिहासिक होने वाला है। आईपीएल के पहले ही मैच में आईपीएल की दो शानदार टीमें RCB vs SRH आपस में भिड़ने वाली है।
आरसीबी पिछली साल की चैंपियन रह चुकी है और वो हर हाल में अपनी बादशाहत को कायम रखने की कोशिश करेंगी तो वहीं ऑरेंज आर्मी भी अपनी पावर हिटिंग बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर है।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह खेले जाने वाला मैच आपको हाइस्कोरिंग देखने को मिलने वाला क्यों कि दोनों टीमों के पास टॉप बैटर है जो किसी भी गेदबाजी लाइनअप की धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगाते। इस मैदान पर हुए पिछले 5 मैच की बात करे तो 3 मैच आरसीबी ने ही जीता है।
