IPL MI VS KKR : IPL 2026 के दूसरे मैच MI VS KKR के इस रोमांचक मैच में MUMBAI INDIAN ने शानदार प्रदर्शन करते हुए kolkata knight riders को उसके पहले मैच में बुरी तरह से हरा दिया. जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को हराया है ऐसा लग रहा है जैसी इस बार की वही चैंपियन बनने वाली है.

आपको बता दे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया और कोलकाता ने बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन हार्दिक पंड्या ने अपनी चतुराई भरी कप्तानी ने यह मैच जीत लिया. आइए जानते है मुंबई इंडियंस के इस जीत के वो 5 बड़े मंत्र.
शार्दुल ठाकुर की कातिलाना गेदबाजी
मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद अपना ओपनिंग मैच जीता है और इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को पहली सफलता फिन एलेन के रूप के रूप में दिलाई थी. इस मैच में किसी ने ये उम्मीद नहीं की थी कि शार्दुल ठाकुर 3 विकेट निकल लेंगे लेकिन शार्दुल ने सबको चौंकाते हुए ये कारनामा किया.
इस मैच में न बुमराह चले और न कोई गेंदबाज लेकिन शार्दुल ने अपनी लाइन लेंथ और साधी हुई गेंदबाजी से kkr के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. शार्दुल ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हुए kkr पर दबाव बनाया जिसके वजह ने mi ने 25 से 30 रन कम बनाए जिसके वजह से मुंबई इंडियन को जीत मिली.
इसे भी पढ़ें – ipl 2012 : में जब कोलकाता ने गौतम की कप्तानी में जीता था अपना पहला खिताब
रोहित शर्मा का क्लासिकल अनुभव
एक बात तो रोहित शर्मा के लिए फिट बैठती है कि जब बड़े मैच होते है तब तब रोहित शर्मा खड़े होते है. ठीक यही हुआ ipl mi vs kkr मैच में जैसी ही kkr ने 220 का विशाल स्कोर बनाया तो सभी मुंबई के फैंस की उम्मीदें एक बार फिर से रोहित से बढ़ गई और रोहित शर्मा ने एक बार फिर से सभी की उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए 78 रन की तूफानी पारी खेली.
रोहित शर्मा ने क्लासिकल अनुभव से न केवल रन 38 गेंद में 78 रन की पारी खेली बल्कि उन्होंने एक ऐसा मंच तैयार किया जो कि आनेवाले बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाए. और वही हुआ आने वाले बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मैच को kkr से छीन ले गए.
इसे भी पढ़ें – IPL 2011 : जब धोनी के धुरंधरों ने रचा था दुबारा इतिहास, IPL का वो साल जिसने बदल दी क्रिकेट की पूरी दुनिया!
रियान रिकल्टन का तूफानी अंदाज
मुंबई इंडियन की बल्लेबाजी की बात करे तो एक एक अच्छे बल्लेबाज भरे पड़े हुए उसमें एक रियान रिकल्टन का भी आता है kkr के खिलाफ हुए मैच में रियान रिकल्टन ने रोहित शर्मा का बखूबी साथ निभाया और 43 गेंद में 81 रन की तूफानी पारी खेल डाली. इस मैच में सबसे बड़ी सरप्राइज़ परफॉर्मेंस रियान रिकॉल्टन की रही.

रियान रिकॉल्टन ने kkr के गेंदबाजों पर जमकर धावा बोला और आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के गेंदबाजों पर इतना बड़ा दबाव बनाया और साथ मे अपनी रन गति को भी रफ्तार दिया और यही यह मैच मुंबई इंडियंस के तरफ झुका और मुंबई इंडियंस के पक्ष में ही रह गया.
mumbai indians की शानदार गेदबाजी
इस मैच में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने साबित किया कि वो ipl में सबसे बड़ी गेदबाजी यूनिट है क्यों की उसके पास दुनिया के सबसे घटक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है. आपको बता दे कि मुंबई इंडियन के गेंदबाजों ने दम दिखाया और kkr को 220 रन पर रोक दिया. क्यों कि शुरू में kkr के बल्लेबाज ने दमदार बल्लेबाजी की और ऐसा लग रहा था कि kkr 250 के पर पहुंच जाएगा.
मुंबई के गेंदबाजों ने डेथ ओवर में इतनी सटीक यॉर्कर और धीमी गेदों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए मुंबई ने कोलकाता को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया और यही अंतर मुंबई इंडियन को जीत दिलाया.
इसे भी पढ़ें – ipl 2010 : थाला की कप्तानी और सचिन के बल्ले ने रचा इतिहास जिसे आज तक कोई भी भूल नहीं सकता है.
मुंबई इंडियंस की बेहतर रणनीति
आपको बता दे की मुंबई इंडियंस की ताकत सबसे बड़ी उसकी प्लानिंग रहती है जब भी टीम फील्ड पर उतरती है तो मुंबई का हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को बखूबी निभाता है. और यही प्लानिंग kkr के खिलाफ काम आई चाहे फील्डिंग हो, गेदबाजी हो, या बल्लेबाजी हर क्षेत्र में मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स से एक कदम आगे रही.
kkr की मजबूत बल्लेबाजी भी नहीं जीता पाई जीत
आपको बता दे कि kkr ने अपनी बल्लेबाजी से तो रन ठीक ठाक बनाया पर उसकी गेदबाजो ने यह मैच हराया क्यों कि kkr के गेंदबाजों ने पावरप्ले में जमकर रन लुटाया और डेथ ओवर्स में भी लापरवाही से गेदबाजी की वजह से कर को हार मिली.
